AAP विधायक अलका लांबा ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'पार्टी उम्मीदवार पंकज जी का फ़ोन आया की मुझे CM के रोड शो में शामिल होना है, मैं तैयार थी, फिर संदेश भिजवाया गया, मैं CMके साथ गाड़ी पर नहीं रहूंगी, गाड़ी के पीछे चलना होगा जबकि बाकी MLAs खासकर असीम रहेगें, यह उनके द्वारा आयोजित रोड शो है, यह अपमान मुझे और मेरे लोगों को मंजूर नही था।' अलका लांबा के इस ट्वीट से साफ स्पष्ट है कि एक बार फिर पार्टी और उनके बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य में अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत की और रोड शो किया। केजरीवाल का रोड शो चांदनी चौक में हुआ, लेकिन उसमें अलका लांबा शामिल नहीं थीं।