क्राइम

बॉलीवुड अभिनेत्री Raveena Tandon के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

  रवीना टंडन ने अपने नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। मुंबई पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरू की।
less than 1 minute read
ravina tandon
रवीना टंडन ने अपने नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के नाम से एक फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाने और उसका दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा होने के बाद रवीना टंडन ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज कराई है। बॉलीवुड अभिनेत्री ने अज्ञात व्यक्ति पर उनके नाम से गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

अभिनेत्री रवीना टंडन ने दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया है कि उनके नाम पर खोले गए फर्जी ट्विटर अकाउंट से मुंबई पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह को बदनाम करने वाले ट्वीट किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी तस्वीर से छेड़छाड़ भी की जा रही है।

इस बारे में मुंबई पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने अपने ट्विटर पोस्ट के जरिए मराठी भाषा को भी अपमानित करने का काम किया है। फिलहाल, मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
01 Nov 2020 10:53 am
Published on:
01 Nov 2020 09:56 am