क्राइम

बेटे की चाहत में पागल था परिवार, तांत्रिक ने कहा- घर की इस महिला के साथ करना होगा ऐसा काम, तैयार होकर सबने…

एक तांत्रिक के बहकावे में पूरा परिवार ने ऐसा कदम उठाया कि सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2018, 2:47 PM IST
tantrik
बेटे की चाहत में पागल था परिवार, तांत्रिक ने कहा- घर की इस महिला के साथ करना होगा ऐसा काम, तैयार होकर सबने...

नई दिल्ली। बिहार में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी में एक परिवार ने बेटे की चाहत में घर की महिला के साथ ही खौफनाक काम कर डाला। वहीं, जब मामले का खुलासा हुआ तो पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

महिला की चढ़ा दी बली

मामला डुमरा थाने के शिवहर गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां एक परिवार में छोटे लड़के को बेटा नहीं हो रहा था। इसके कारण घर के सभी हमेशा परेशान रह रहे थे। काफी कोशिश करने के बाद भी छोटे लड़के को पुत्र की प्राप्ति नहीं हुई। इसके बाद पूरा परिवार एक तांत्रिक के पास पहुंच गया। लेकिन, तांत्रिक ने ऐसी सलाह दी जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। तांत्रिक ने कहा कि घर की बड़ी बहू डायन है और उसी ने काला जादू कर दिया है। जिसके कारण उसे लड़का नहीं हो रहा है। तांत्रिक ने परिवारवालों से कहा कि अगर लड़का चाहते हो तो बड़ी बहू की बलि देनी होगी।

परिवारवालों ने कर दी बड़ी बहू की हत्या

तांत्रिक की सलाह पर पूरा परिवार बहकावे में आ गया। सोमवार देर रात तांत्रिक पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। इसके बाद उसकी मौजूदगी में तीनों भाइयों ने धारदार हथियार से बड़ी बहू की गला रेतकर हत्या कर दी। एक दिन बाद मृतक पत्नी के पति ने पुलिस को जाकर सारी सच्चाई बता दी। शख्स की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद इस मामले में तांत्रिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, इस घटना के खुलासे से गांव वाले भी सकते में हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी इस तरह के कई खौफनाक मामले सामने आ चुके हैं।

Updated on:
10 Oct 2018, 2:47 PM IST
Published on: