आरोपियों ने माला लखानी के शरीर पर लगभग 100 बार चाकूओं से हमले किए। इसके बाद उन्होंने चाकू से बहादुर की हत्या की और उसकी आतें निकाल कर बाथरूम में फेंक दी।
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सामने आ सनसनी दोहरे हत्याकांड मामले में नया खुलासा हुआ है। फैशन डिजाइनर माला लखानी को जिस तरीके से मारा गया इस बात की जानकारी सामने आई है। दरअसल दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में महिला फैशन डिजाइनर माला लखानी और उसके नौकर की बुधवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस हर रोज नए खुलासे कर रही है। वहीं माला लखानी और उनके नौकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेहद हैरान कर देने वाला खुलासे हुए है।
बाजार से लेकर आए कैंची और चाकू
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने माला लखानी के शरीर पर लगभग 100 बार चाकूओं से हमले किए। इसके बाद उन्होंने चाकू से बहादुर की हत्या की और उसकी आतें निकाल कर बाथरूम में फेंक दी। पुलिस ने बताया कि, आरोपी पहले बाजार से चार चाकू और एक कैंची खरीदकर लाया था। साथ ही बाइक का क्लच वायर भी था जिसके दोनों ओर उसने कपड़ा बांधा ताकि वारदात के अंजाम देते समय वायर हाथों से फिसले ना। पुलिस ने बताया कि, माला लखानी की हत्या करने के लिए आरोपियों को एक दिन में दो बार प्लानिंग करनी पड़ी।
पुलिस ने कहा कि, हत्या करने वाली रात 14 नवंबर को राहुल ने फैशन डिजाइनर माला को फोन करके रात 9:30 के आसपास वर्कशॉप में बुलाया। माला वर्कशॉप में आईं लेकिन उन्हें मारने की तीनों की हिम्मत नहीं हुई। इसके बाद माला सिन्हा वापस चली गईं।