6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गेस्ट हाउस में लड़की लेकर पहुंचा लड़का, कमरा खुलते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

गेस्ट हाउस में लड़की लेकर पहुंचा लड़का, कमरा खुलते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification

हरदोई

image

Ruchi Sharma

Nov 19, 2018

hotel

गेस्ट हाउस में लड़की लेकर पहुंचा लड़का, कमरा खुलते ही पुलिस ने जो देखा, इस हालत पर घरवाले भी रह गए दंग...

हरदोई. जिले शहर में बड़े रिहायशी इलाके और मुख्य मार्ग के निकट स्थित एक छोटे से गेस्टहाउस में एक लड़का एक लड़की के साथ पहुंचा और कमरे को बुक करके उसमें चला गया। आसपास के लोगों को कुछ शक हुआ और आपात्तिजनक हालातों की आशंका में लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया । भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने गेस्टहाउस की तलाशी ली तो वह कमरा खुलते ही पुलिस चौंक गई।

दअरसल पुलिस को मिली सूचना सही निकली और लड़के और लड़की की उम्र कम लग रही थी। पुलिस ने दोनों से पूछा तो उन्होंने बालिग बताते हुए यहां आने की बात कही मगर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर के परिजनों को कोतवाली बुलाने और परिजनों से बात करने के साथ दोनों के बालिग होने सहित अन्य आवश्यक जानकारी करने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

शहर कोतवाल दीपक रघुवंशी ने बताया कि तमाम लोगों ने गेस्टहाउस को लेकर सवाल खड़े किए है, इसलिए इस ओर भी जांच की जाएगी। गेस्टहाउस में मिले लड़के और लड़की को लेकर परिजनों को खबर की गई है और परिजनों के आने के बाद उनसे भी मामले की जानकारी करने और अन्य आवश्यक जानकारी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।