14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक हाइड्रा, कंप्रेसर मशीन सहित दो ट्रेक्टर व ब्लॉक से भरी ट्रॉली जब्त

आंगई पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई dholpur, सरमथुरा. अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत सोमवार को डीएसटी व आंगई थानापुलिस ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए धौंध गांव के समीप से एक हाइड्रा, कंप्रेशर मशीन सहित दो ट्रैक्टर व पत्थर ब्लॉक से भरी एक ट्रॉली को जब्त किया […]

2 min read
Google source verification
एक हाइड्रा, कंप्रेसर मशीन सहित दो ट्रेक्टर व ब्लॉक से भरी ट्रॉली जब्त A hydra, a compressor machine, two tractors and a trolley full of blocks were seized

आंगई पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई

dholpur, सरमथुरा. अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत सोमवार को डीएसटी व आंगई थानापुलिस ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए धौंध गांव के समीप से एक हाइड्रा, कंप्रेशर मशीन सहित दो ट्रैक्टर व पत्थर ब्लॉक से भरी एक ट्रॉली को जब्त किया है। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि डीएसटी की सूचना पर आंगई थानापुलिस ने धौंध गांव के समीप कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लिप्त एक हाइड्रा, कम्प्रेशर मशीन मय ट्रैक्टर एवं पत्थर ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया है। वही वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध पत्थर माफियाओं में हड़कंप मच गया है। उन्होंने पत्थर व्यवसायियों को वैध तरीकें से ही पत्थर खनन करने की नसीहत दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा। इसी प्रकार वन विभाग की टीम ने अमानपुरा के जंगल में कार्रवाई करते हुए एक ट्रॉली को जब्त किया है। विभाग ने टैक्टर की सहायता से ट्रॉली को लाकर बीझौली नर्सरी में सुरक्षित खड़ा किया है।

दबंगों का रास्ते पर अतिक्रमण हटाने से मना सीसी निर्माण कार्य रुका

15 दिन से बंद काम,परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

dholpur, बाड़ी उपखण्ड के खानपुर मीणा गांव में सार्वजनिक निर्माण विभाग गांव के आम रास्ते पर सीसी खरंजा निर्माण कार्य करा रहा है। लेकिन गांव के कुछ लोगों ने अवैध रूप से किए अतिक्रमण के चलते अब यह निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। आधे रास्ते पर निर्माण कार्य हो चुका है और बाकी पर बंद है। ऐसे में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी भगवत शरण त्यागी को ज्ञापन सौपा है और मामले में जांच के साथ कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन के दौरान ग्रामीण महेंद्र सिंह,भजन लाल,राजवीर,हंसराम,सोनू,विजय सिंह,धनंजय आदि ने बताया की सार्वजनिक निर्माण विभाग गांव में आम रास्ते पर सीसी खरंजा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य में जल वोट से तालाबशाही तक के रास्ते में खसरा नंबर 83,841,46,1056 पर कुछ ग्राम वासियों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। जिनको ग्रामीणों के साथ पटवारी,गिरदावर आदि ने समझाइश कर सीसी खरंजा का निर्माण कार्य चालू कराया गया, खरंजा निर्माण आधे गांव तक पहुंच गया, लेकिन आगे रास्ते पर अतिक्रमण के कारण मामला रुक गया है, अतिक्रमी अतिक्रमण नहीं हटा रहे। ग्राम वासियों ने कई बार पंचायत बुलाई,व्यक्तिगत रूप से भी अतिक्रमियों से कब्जा हटाने की बात कही, परंतु वह कब्जा नहीं हटा रहा है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी ने सीसी खरंजा के निर्माण कार्य को रुकवा दिया है, जो 15 दिन से बंद पड़ा है।

विजय सिंह ने बताया कि मामले को लेकर पिछले गुरुवार को भी जनसुनवाई बैठक में भी उन्होंने संभागीय आयुक्त के सामने परिवाद दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है केवल आश्वासन दे दिया जाता है। ऐसे में ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर मामले की जांच के साथ पुलिस जाब्ते और तहसीलदार की उपस्थिति में उक्त निर्माण कार्य को कराया जाए साथ मे जो भी आरोपी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिससे ग्रामीणों का आम रास्ता पूरा बन सके।