क्राइम

तीन साल पहले बेटियों को फेंक दिया था नहर में, अब हॉस्टल से घर बुलाकर किया यह घिनौना काम

एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटियों के साथ काफी घिनौना काम किया है।

2 min read
तीन साल पहले बेटियों को फेंक दिया था नहर में, अब हॉस्टल से घर बुलाकर किया यह घिनौना काम

नई दिल्ली। पंजाब के भटिंडा में एक कलयुगी पिता की घिनौनी करतूत सामने आई है। बताया जा रहा है कि चार पहले एक बाप ने अपनी चार बेटियों को नहर में फेंक दिया था। वहीं, अब उसने हॉस्टल से अपनी एक बेटी को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

प्रिसिंपल को लड़की ने बताई यह खौफनाक सच्चाई

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की चार बेटियां और दो बटे हैं। वारदात के दिन आरोपी ने अपनी पत्नी से मारपीट की, जिसके बाद उसकी पत्नी दो बेटियों और दो बेटों के साथ ननद के घर चली गई। इसके बाद आरोपी बाप ने हॉस्टल में रहनेवाली दो बेटियों को किसी बहाने घर बुला लिया। रात में उसने एक नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। इतना ही नहीं बेटी किसी से यह बात शेयर न करे, इसलिए उसने उसके साथ मारपीट की और धमकाया भी। घटना के अगले दिन गांव के ही रहनेवाला एक शख्स दोनों बेटियों को हॉस्टल लेकर पहुंचा। वहीं, प्रिंसिपल ने लड़की की हालत देख उससे जब पूछा तो यह शॉकिंग खुलासा हुआ।

घटना के बाद आरोपी पिता फरार

मामले का खुलासा होने के बाद प्रिंसिपल ने पीड़िता से नंबर लेकर उसकी बुआ के घर फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने कलयुगी बाप के खिलाफ बरेटा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद बरेटा पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और बयान दर्ज कर आरोपी पिता पर पॉस्को एक्ट तहत मामला दर्ज केस दर्ज कर लिया है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी पिता फरार चल रहा है।

वहीं, पीड़ित के परिजन का कहना है कि तीन साल पहले आरोपी बाप ने अपनी चारों बेटियों को बोह ब्रांच के नहर में फेंक दिया था। हालांकि, गोताखोरों की मदद से सभी को किसी तरह बचा लिया गया था। लेकिन, इस घटना के बाद से पूरे घर में सन्नाटा पसरा हुआ है और आरोपी बाप की खोजबीन जारी है।

Published on:
03 Aug 2018 12:54 pm
Also Read
View All