एक छात्रा ने सहपाठी से ऐसी बात बताई, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक पिता ने रिश्ते को तार-तार करते हुए अपनी १० साल की बेटी के साथ काफी घिनौना काम किया। पीड़िता लड़की ने डर के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। लेकिन, जब स्कूल में वह डरी-सहमी थी तो क्लासमेट ने इसका कारण पूछा तो लड़की ने सारी सच्चाई बता दी।
मां की हो गई थी मौत, तो पिता ने किया दुष्कर्म
घटना गोविंदपुरी इलाके का है। १० साल की पीड़ित लड़की ने अपने सहपाठी को बताया कि ४० साल का उसका पिता ने उसके साथ रेप किया है। जैसे ही मासूम ने इसका खुलासा किया सहपाठी ने तुंरत इसकी जानकारी स्कूल की शिक्षिका को दी। इसके बाद सारी सच्चाई सामने आ गई। पीड़ित की बात सुनने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस स्कूल पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले की प्राथमिक जांच में पता चला है कि लड़की की मां कुछ समय पहले ही गुजर गई थी। तभी से, वह लड़की अपने पिता के साथ रह रही थी। लड़की के अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके पिता ने बेटी के साथ कई बार रेप किया था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित बच्ची ने अपने क्लास में साथ पढ़ने वालों को इस बारे में बताया। बाद में सहपाठियों ने इस बारे में क्लास टीचर को सूचना दी। जैसे ही टीचर को इस बारे में जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत बच्ची को बुलाकर पूछताछ की और पता किया कि आखिर कौन उसके साथ गलत काम करता है? इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।
पिता ने कबूला अपना जुर्म
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम बंसल ने बताया कि इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता बच्ची को मंगलवार को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था। वहीं, उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। उनका यह भी कहना है कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।