क्राइम

निवेश का लालच देकर बुजुर्गों को लूटा, युवाओं को भी फंसा रहे ठग, 70 दिन में युवाओं समेत 123 लोग बने शिकार

साइबर दुनिया के शातिर ठगों के लिए पिछले सवा दो महीने (70 दिन) किसी 'बंपर कमाई के सीजनÓ से कम नहीं रहे। पुलिस की साइबर हेल्पलाइन में दर्ज आंकड़ों से तस्वीर साफ है। ठगों ने प्रौढ़ और बुजुर्गों को आसान शिकार बनाकर उनके साथ ठगी की 68 और युवाओं के साथ 55 वारदातों को अंजाम दिया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 6:13 PM IST
ठगों के निशाने पर आए बुजुर्ग
ठगों के निशाने पर आए बुजुर्ग

ग्वालियर. साइबर दुनिया के शातिर ठगों के लिए पिछले सवा दो महीने (70 दिन) किसी 'बंपर कमाई के सीजन' से कम नहीं रहे। पुलिस की साइबर हेल्पलाइन में दर्ज आंकड़ों से तस्वीर साफ है। ठगों ने प्रौढ़ और बुजुर्गों को आसान शिकार बनाकर उनके साथ ठगी की 68 और युवाओं के साथ 55 वारदातों को अंजाम दिया है। महज 70 दिनों में 123 लोगों को जाल में फंसाकर ठगों ने 1 करोड़ 98 लाख 94 हजार 238 रुपए साफ कर दिए।

युवाओं पर फोकस, छोटी कमाई
ठगों ने संख्या के लिहाज से युवाओं को सबसे ज्यादा निशाना बनाया। कुल 123 में से 55 मामलों में युवा शिकार बने, जिनसे ठगों ने कुल 3 लाख 38 रुपए ठगे हैं। पुलिस के सामने आई शिकायतों से पता चला है कि युवाओं को पार्ट-टाइम जॉब, ऑनलाइन गेमिंग, 'लाइक एंड अर्न' और इंस्टेंट लोन का लालच देकर आसानी से फंसाया गया।


शहर में ज्यादा वारदातें…

युवाओं के साथ भी ठगों ने शहर में ज्यादा वारदातें की हैं। इनमें मुरार में सबसे ज्यादा 9, सिरोल में 5, विश्वविद्यालय में 2, झांसी रोड में 5, बहोड़ापुर में 2, थाटीपुर में 3, ग्वालियर में 3, हजीरा में 4, डबरा में 7, इंदरगंज में 2, महाराजपुरा में 4, माधौगंज में 2, जनकगंज में 2, तिघरा में 2 और गिर्जोरा, मोहना व पिछोर में एक-एक ठगी की वारदात हुई है।

कहां कितने बुजुर्ग फंसे
बुजुर्गों के साथ सबसे ज्यादा वारदातें महाराजपुरा में 11, मुरार में 6, सिरोल में 3, इंदरगंज में 1, पुरानी छावनी में 1, विश्वविद्यालय में 5, हजीरा में 4, बहोड़ापुर में 9, कोतवाली में 5, थाटीपुर में 4, झांसी रोड में 5, ग्वालियर में 3, डबरा में 5, गिरवाई में 2 और पनिहार व आंतरी में एक-एक हुई हैं।

ठगों के उम्रदराज आसान शिकार
संजीव नयन शर्मा, डीएसपी, साइबर सेल यूनिट, ग्वालियर
उम्रदराज और बुजुर्गों के साथ साइबर ठगी की वारदातें ज्यादा सामने आती रही हैं। साइबर फ्रॉडस्टर्स हर उम्र के लोगों को उनकी रुचि के मुताबिक बातों का जाल बिछाकर फंसाते हैं। युवाओं, खासकर पढ़ने वालों और नौकरी या कारोबार की शुरुआत करने वालों के पास बैंक बैलेंस उतना मजबूत नहीं होता, जबकि उम्र के एक पड़ाव पर पहुंचने वालों के पास जिंदगीभर की कमाई जमा होती है। ठग इसी नजरिए से बुजुर्गों को ठगने का खाका खींचते हैं और उनकी जमा पूंजी उड़ा रहे हैं। इनसे बचाव के लिए सबसे अहम बात यह है कि अनजान फोन कॉल करने वालों और उनमें पैसा कमाने का लालच देने वालों से बचना चाहिए।

Updated on:
11 Nov 2026, 6:13 PM IST
Published on: