क्राइम

रेवाड़ी गैंगरप केस: चार दिन की रिमांड पर भेजा गया आरोपी निशु, दो अब तक फरार

रेवाड़ी गैंगरेप केस में आरोपी निशु को चार दिनों के लिए रिमांड पर भेज दिया गया है।
2 min read
rewari gang rape case
रेवाड़ी गैंगरप केस: चार दिन की रिमांड पर भेजा गया आरोपी निशु, दो अब तक फरार

नई दिल्ली। रेवाड़ी गैंगरेप केस में गिरफ्तार हुए आरोपी निशु को चार दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, गिरफ्तार हुए दो अन्य लोगों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गौरतलब है कि इस घटना के दो मुख्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, डॉक्टर संजीव और गेस्ट हाउस के मालिक दीन दयाल को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। फिलहाल, दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह है पूरा मामला...

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते 19 साल की छात्रा के साथ यह घटना उस समय घटी जब वह कोचिंग के लिए घर से निकली थी। कोचिंग के लिए जैसे ही छात्रा महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंची, तो वहां पहले से ही मौजूद गांव के तीन युवकों ने उसे खींचकर अपनी कार में बिठा लिया। इसके बाद वो छात्रा को करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित एक मकान में ले गए। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने फिर से पीड़िता को उठाकर कार में डाला और उसी बस स्टैंड पर फेंक कर फरार हो गए।

दो आरोपियों की अब बी तलाश

पुलिस को अभी भी इस मामले में दो आरोपियों की तलाश है, जबकि एक डॉक्टर समेत दो मददगार लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन दो आरोपियों की तलाश है उनमें से एक सेना का जवान पंकज और दूसरा मनीष है। दुष्कर्म कांड में मदद करने वालों एक कोठरे का मालिक है, उसी के यहां वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने कहा कि दीनदयाल ने आरोपियों को कमरे की चाबी दी थी, जहां उन्होंने 12 सितंबर को यह अपराध किया। इतना ही नहीं दीनदयाल ने इस बात कि जानकारी किसी को नहीं दी थी। इधर, लड़की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रही है।

Updated on:
21 Sept 2018 02:56 pm
Published on:
21 Sept 2018 02:55 pm