क्राइम

बोर्डिंग स्कूल में छात्रा के साथ गैंगरेप, हुई गर्भवती तो प्रिसिंपल के साथ मिलकर सब लोग करने जा रहे थे ऐसा काम कि..

बोर्डिंग स्कूल में छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया है।

2 min read
बोर्डिंग स्कूल में छात्रा के साथ गैंगरेप, हुई गर्भवती तो प्रिसिंपल के साथ मिलकर सबलोग करने जा रहे थे ऐसा काम कि..

नई दिल्ली। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बोर्डिंग स्कूल में एक छात्रा के साथ कई लोगों ने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं इस घटना को दबाने के लिए पूरा स्कूल प्रशासन एक हो गया। वहीं, जब मामले का खुलासा हुआ तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

10वीं की है पीड़ित छात्रा

जानकारी के मुताबिक, दो सगी बहनें दून के ग्रामीण इलाकों में एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। वहीं, कुछ छात्रों ने एक बहन के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित लड़की को धमकी भी दी। हाल ही में पीड़ित की तबीयत बिगड़ गई, तो उसने अपनी बड़ी बहन से सारी सच्चाई बताई। जांच में पता चला कि वह एक महीने की गर्भवती है।

स्कूल प्रशासन ने गर्भपात कराने की कोशिश की

पीड़ित लड़की के गर्भवती होने की भनक स्कूल प्रशासन को लग गई। इसके बाद सबने मिलकर उसका गर्भपात कराने की कोशिश की। इतना ही नहीं स्कूल प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश भी की और चुपचाप छात्रा का गर्भपात कराने की तैयारी होने लगी। लेकिन, मामला छिप नहीं सका और एसएसपी को भनक लग गई। रविवार शाम को उन्होंने तत्काल मामले में एसओ सहसपुर नरेश सिंह राठौर को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद एसओ ने बाल कल्याण समिति के सदस्यों और एसडीएम विकासनगर को भी इसकी सूचना दी। शाम करीब सात बजे टीम स्कूल पहुंची और मामले में जानकारी जुटाई। लड़की ने पूछताछ के दौरान चार आरोपियों के नाम भी बताए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के डायरेक्टर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और चार अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मां-बाप नहीं आते थे पीड़ित छात्रा से मिलने

जानाकरी के मुताबिक, पीड़िता छात्रा के माता पिता के बीच झगड़ा रहता है तो वे अपनी बेटियों से मिलने भी नहीं आते थे। कहा जा रहा है इसी का फायदा उठाकर छात्राओं ने यह घिनौनी हरकत की। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Published on:
17 Sept 2018 05:38 pm
Also Read
View All