क्राइम

दोस्तों संग मिलकर प्रेमिका के साथ किया गैंगरेप, फिर आधी रात को उसके साथ सबने किया ऐसा खौफनाक काम

एक शख्स ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकार प्रेमिका के साथ गैंगरेप किया।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2018, 2:53 PM IST
gangrape
दोस्तों संग मिलकर प्रेमिका के साथ किया गैंगरेप, फिर आधी रात को उसके साथ सबने किया ऐसा खौफनाक काम

नई दिल्ली। झारखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा जमशेदपुर में एक महिला के साथ उसके प्रेमी ने अपने दोस्तों संग मिलकर गैंगरेप किया है। इतना ही नहीं गैंगरेप करने के बाद महिला के साथ मारपीट की गई और आधी रात को उसे नदी के किनारे फेंक दिया गया।

हावड़ा से बुलाकर जमशेदपुर में किया गया गैंगरेप

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मूलरूप से पश्चिम बंगाल के हावड़ा की रहने वाली है। दो दिन पहले प्रेमी उसे हावड़ा से जमशेदपुर लेकर आया। प्रेमी ने बुधवार रात अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने महिला को बुरी तरह पीट कर जख्मी कर दिया, इसके बाद सबने मिलके आधी रात को उसे नदी के किनारे फेंक दिया। सुबह स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने गंभीर हालत में युवती को एमजीएम अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां युवती की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि युवती का चेहरा बुरी तरह से जख्मी है।

घटना के बाद सभी आरोपी फरार

मानगो थाने के एएसआई सुधीर सिंह का कहना है कि पीड़िता पिछले तीन दिन से शमसूद नाम के लड़के साथ थी। बुधवार रात उसके साथ रेप किया गया। मारपीट भी की गई। सुबह लड़की बेहोशी की हालत में हाथीगोड़ा मंदिर के पास मिली, जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, एमजीएम अस्पताल में सिटी एसपी और डीएसपी ने जाकर पीड़िता से पूछताछ की है। युवती का कहना है कि तीन युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। इधर, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी शमसूद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Published on: