क्राइम

प्रेमी को छोड़ उसके दोस्त से लड़की करने लगी प्यार, लड़के ने सोशल मीडिया पर डाल दी अश्लील वीडियो

एक लड़के ने अपनी प्रेमिका का अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल कर दिया।
2 min read
Oct 02, 2018
प्रेमी को छोड़ उसके दोस्त से लड़की करने लगी प्यार, लड़के ने सोशल मीडिया पर डाल दी अश्लील वीडियो
प्रेमी को छोड़ उसके दोस्त से लड़की करने लगी प्यार, लड़के ने सोशल मीडिया पर डाल दी अश्लील वीडियो

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले से एक ऐसा मामल सामने आया है जिसने कई सवाल खड़े किए हैं। दरअसल एक लड़के ने अपनी प्रेमिका का अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल कर दिया। दोनों एक ही मोहल्ले में रहते हैं और स्कूल के दिनों से ही इन दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। अब इस मामले में लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपी लड़के से पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि आरोपी लड़के से पांच बर्ष पहले से ही पीड़ित लड़की प्यार करती थी। लेकिन पांच वर्ष बाद लड़की का मन बदल गया और आरोपी दोस्त के साथ प्यार करने लगी। यह बात आरोपी लड़के को नागवार लगा तो उसने अपने व लड़की के बीच पूर्व में बनाए गए शारीरिक संबंध के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लड़की ने इस बाबत महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में लड़की ने कहा है कि लड़का हमेशा से उसका पीछा करता है। फोन पर अश्लील बातें करता है और गंदी-गंदी गालियां देता है। इसके अलावा वह अपने दोस्तों के जरिए भी फोन करवाता है। लड़की ने यह भी बताया कि आरोपी लड़के ने उसके मोबाइल नंबर को सोशल मीडिया पर वायरल कर उसमें आपत्तिजनक बातें भी लिख दिया था। जिसपर कई लोगों ने अभद्र टिप्पणियां भी की थी। जिसके बाद उसने अपने मोबाइल फोन को बंद कर दिया। हालांकि इन सभी आरोपों से आरोपी लड़के ने इनकार किया है। महिला थाने में लड़का और लड़की दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। अब महिला थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों के परिवार वालों को बुलाकर पूछताछ की है। बाद में दोनों परिवारों और लड़के-लड़की की रजामंदी के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया। बता दें कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी लड़के को झरिया के सब्जी पट्टी से गिरफ्तार किया था।

Published on:
02 Oct 2018 08:32 pm