क्राइम

सात फेरों से पहले गिरफ्तार हो गया दूल्हा, अब हुआ ऐसा खुलासा कि हैरत में पड़ गए लोग

सात फेरों से पहले दूल्हे की ऐसी सच्चाई आई सामने, सुनकर सब हैरत में पड़ गए।

2 min read

नई दिल्ली। हरियाणा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। बताया जा रहा है कि यहां के भिवानी में सात फेरों से पहले दूल्हा थाने पहुंच गया। वहीं, जब पुलिस ने उसके बारे में ऐसा खुलासा किया कि सब हैरत में पड़ गए। पुलिस ने बताया कि दूल्हा संदीप ने शूटर अजय ईश्रवालिया को भगाने में मदद की थी।

यह है पूरा मामला...

पुलिस के मुताबिक, रविवार को सिवानी तहसील में दो कैदियों को पेशी के लिए लाया गया था। लेकिन, उसी वक्त परिसर में तीन बदमाशों ने उन दो कैदियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। हालांकि, दोनों कैदी इस हादसे में किसी तरह बच गए। लेकिन, उनके साथ आए हरियाणा पुलिस के हवलदार भागीरथ को गोली लग गई। इस दर्दनाक हादसे में हवलदार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमला में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने मौके पर ही धड़ दबोचा, जबकि एक हमलावर अजय ईश्रवालिया भागने में कामयाब रहा।

दूल्हा संदीप ने अजय को भगाने में की मदद

पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर अजय संदीप सहारण के गांव मिठ्ठी पहुंच गया। जहां संदीप की शादी की तैयारी चल रही थी। बताया जा रहा है कि संदीप की शादी 12 मई को होनी थी। अजय ने संदीप से मदद मांगी तो संदीप ने उसे न केवल 4500 रुपए दिए, बल्कि एक चोरी किए गए बाइक पर उसे राजस्थान के एक गांव में भी छोड़कर वापस आया था। इस बात की जानकारी पुलिस को लग गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी से पहले ही संदीप को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया। वहीं, अदालत ने संदीप को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही शूटर अजय की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी भी कर रही है।

Published on:
10 May 2018 02:48 pm
Also Read
View All
झांसी में IPL सट्टेबाजी का बड़ा भंडाफोड़, सिपाही की गर्लफ्रेंड के फ्लैट से करोड़ों का सोना-नकदी बरामद, 2 महिलाएं गिरफ्तार

Drug smuggling: 5.50 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिला सदस्य गिरफ्तार, झारखंड से निकला कनेक्शन

Theft in Surajpur: शादी समारोह में शामिल होने परिवार समेत गया था ठेकेदार, चोरों ने घर से 5 लाख नगद समेत 20 लाख के जेवर किए पार

BJP Leader Commits Suicide: भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, श्मशान घाट के स्टोर रूम में लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

IPL सट्टा कनेक्शन में युवा मोर्चा महामंत्री गिरफ्तार, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, पुलिस पर जानकारी छिपाने के आरोप