क्राइम

हिजबुल के आतंकियों की ISIS जैसी बर्बरता, कश्मीरी छात्र को गोलियों से भूनते वक्त बनाया वीडियो

नंदीम को बीते गुरुवार को आतंकियों ने अगवा कर लिया था। शुक्रवार को उसका शव बरामद हुआ।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2018, 9:31 PM IST
Nadeem Manzoor
Nadeem Manzoor

श्रीनगर। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें एक कश्मीरी छात्र को बेरहमी से गोलियों से भूनते हुए दिखाया गया है। कहा जा रहा है कि वो छात्र इंडियन आर्मी का इनफॉर्मर था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आतंकियों ने इस वीडियो के साथ एक ऑडियो क्लिप भी जारी की है, जिसमें कश्मीर की आवाम को ये धमकी दी जा रही है कि फौज का मुखबिर होने का यही अंजाम होगा। ये वीडिया काफी दर्दनाक है, इसलिए पत्रिका न्यूज उस वीडियो को अपने दर्शकों को नहीं दिखा सकता।

हिजबुल के आतंकियों ने सेना के मुखबिर को मारा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्र को आतंकियों ने बंद कमरे में कैद किया है। थोड़ी ही देर बाद हिजबुल के कुछ आतंकी उसपर ताबड़तोड़ गोलियों से फायर कर देते हैं। मृतक की पहचान नदीम मंजूर (17) के रूप में हुई है, जो दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के सफनगरी गांव का रहने वाला था। गुरुवार की रात को नदीम को आतंकियों ने अगवा कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को उसका बरामद किया गया।

नदीम की बहन का रो-रोकर है बुरा हाल

नदीम मंजूर की हत्या के बाद से उसका परिवार गहरे सदमे में है। नदीम की बहन का तो रो-रोकर बुरा हाल है। बहन का कहना है कि आतंकियों ने मेरे बेकसूर भाई को हमसे छीन लिया, हमने किसी का क्या बिगाड़ा था। वहीं परिवार के बाकि लोगों के हाथ में जैसे ही नदीम का शव आया तो उनपर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा।

क्या है वीडियो में

हिजबुल के द्वारा जारी किए गए वीडियो के साथ ही एक ऑडियो टेप भी है। इसमें हिज्बुल मुजाहिदीन का ऑपरेशन कमांडर रियाज़ नायकू नजर आ रहा है, उसी ने नदीम की हत्या की जिम्मेदारी ली है। नायकू ने ऑडियो मैसेज में कहा है कि हमारे 'डू ऑर डाई स्क्वॉड' ने पूरी तरह से खोजबीन के बाद पाया कि वो सुरक्षाबलों को सूचनाएं देता था, उसने दूसरे इन्फॉर्मर्स को भी इस मामले में चेतावनी दी है। मंज़ूर के ऊपर रियाज़ नायकू ने इदरीस अहमद (छोटा अबरार) और अमीर अमीन के बारे में सुरक्षाबलों को सूचना देने का आरोप लगाया जिनको 6 नवंबर को शोपियां में मार दिया गया था।

Updated on:
17 Nov 2018, 9:31 PM IST
Published on: