
नई दिल्ली : दिल्ली के बवाना में ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस की अपराध शाखा ने एक आरोपी राकेश को पकड़ने में सफलता हासिल की है। 23 अक्टूबर को साहिल नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने उसका शव एक जली हुई कार में नहर में मिला। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
ऐसे हुए खुलासा
23 अक्टूबर को साहिल जब घर नहीं लौटा तो दूसरे दिन उसके मामा ने बवाना थाने में उसके अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस केस की छानबीन क्राइम ब्रांच के एसीपी अरविंद यादव की देखरेख में इंस्पेक्टर मुकेश अंटिल, एसआई प्रवीण अत्री और कॉन्स्टेबल प्रवीण दहिया की टीम ने राकेश को अरेस्ट कर पूरे मामले से पर्दा उठाया।
ये है मामला
बवाना से साहिल को उसी की कार में अपहरण कर कुछ युवक सोनीपत ले गए और उन्होंने मार-मार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी दी कि गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि उसने एक दिन अपनी 17 साल की चचेरी बहन को उसी क्षेत्र में रहने वाले साहिल के साथ कार से उतरते देख लिया। उसे उन दोनों के बीच प्रेम संबंध का शक था। इसलिए वह एक दोस्त व भाई के साथ मिल कर साहिल को उसी की कार से सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके में ले गया। वहां उसके साथ जमकर मारपीट की और उसके बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी औरउसकी लाश को जलाकर नहर में डाल दिया। बुरी तरह पीटा। आखिर में गला दबाकर मार दिया और शव नहर में बहा दिया। कार में आग लगा दी। इसके बाद वे घर लौट आए।
वीडियो बन गया मुसीबत
आरोपी जब उसके साथ मारपीट कर रहे थे, तब अपने बचाव के लिए उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। लेकिन वही वीडियो उनके लिए मुसीबत बन गया। वीडियो में साहिल से कहलवाया कि उसे अज्ञात नकाबपोशों ने पीटा है। लेकिन इस दौरान उनसे एक गलती यह हो गई कि आरोपियों ने अपना ही नाम लेकर साहिल से पूछा कि उन्होंने तो उनके साथ मारपीट नहीं की। इस पर साहिल ने कहा कि नहीं उनका कोई हाथ नहीं है। लेकिन यह स्पष्ट था कि वह दबाव में उसने यह कहा है। इसी आधार पर पुलिस को उन पर शक गया और अब यही वीडियो पुलिस का अहम सबूत बनेगा।