NIA ने तीसरी बार हुर्रियत नेता को भेजा था नोटिस मीरवाइज पर आतंकियों को धन मुहैया कराने का आरोप है हुर्रियत के अन्‍य नेता भी हैं मीरवाइज के साथ
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सामने पेश होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। हाल ही में एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में उन्हें तीसरी बार समन भेजा था। दिल्ली में पेशी को लेकर मीरवाइज ने खुद की सुरक्षा को खतरा बताया था। इसके बाद एनआईए ने मीरवाइज को सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया था।
हुर्रियत ने सुरक्षा को लेकर जाहिर की थी चिंता
बता दें कि एनआईए ने हाल ही में मीरवाइज को तीसरा नोटिस भेजकर उन्हें 8 अप्रैल को दिल्ली में एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा था। इससे पहले एनआईए द्वारा भेजे गए दो नोटिस का जवाब देते हुए उन्होंने दिल्ली का दौरा करने को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंता जाहिर की थी।
दिल्ली में पूछताछ पर जोर दुर्भाग्यपूर्ण
मीरवाइज के नेतृत्व वाले हुर्रियत गुट के एक प्रवक्ता ने कहा कि मीरवाइज पूछताछ के लिए दिल्ली जाएंगे और प्रोफेसर अब्दुल गनी भट, बिलाल गनी लोन और मसरूर अंसारी समेत हुर्रियत कार्यकारिणी के सदस्य उनके साथ होंगे। हुर्रियत प्रवक्ता ने कहा है कि यह दुभार्ग्यपूर्ण है कि एनआईए के अधिकारी दिल्ली में पूछताछ पर जोर दे रहे हैं।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.