तीन शादी करने के बाद भी शख्स का नहीं भरा मन, तो उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक शख्स पूरी साजिश के तहत अपनी तीसरी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए ऐसा प्लान बनाया कि कोई उसे पकड़ न सके। लेकिन, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
तीसरी पत्नी से भी हो गया था परेशान
जानकारी के मुताबिक, अब्दुल हकीम मूलरूप से उत्तम नगर का रहनेवाला था। कुछ समय पहले उसने तीसरी शादी की दी। लेकिन, ज्लद ही उसका मन भर गया और उसने तीसरी पत्नी की हत्या का प्लान बनाया। अब्दुल ने 6 जुलाई यानी रविार को पत्नी मैसर के पैर के इलाज के लिए आनंद विहार बस अड्डे से हापुड के पास सिंभावली पहुंचा। इलाज करवाने के बाद मुरादाबाद पैंसेजर से दिल्ली लौटते वक्त चलती ट्रेन में ही गाजियाबाद के नजदीक जैसे ही ट्रेन आउटर में रूका उसने बोगी में मैसर की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने लाश को सीट पर लिटा दिया। इसके बाद अपना मोबाइल फोन कर वापस उत्तम नगर आ गया।
परिजन को दी पत्नी की गुमशुदगी की सूचना
उत्तम नगर आकर अब्दुल ने अपना फोन ऑन किया और परिजन को मैसर के गुमशुदगी की सूचना दी। तना ही नहीं अगले दिन यानी 7 जुलाई को मैसर की गुमशुदगी की रिपोर्ट उत्तम नगर पुलिस थाने में दर्ज करवा दी।वहीं, सोमवार रात जब ट्रेन पुरानी दिल्ली रेलवे के यार्ड में आकर रुकी, तब रेलवे स्टाफ ने लाश मिलने पर रेलवे पुलिस को जानकारी दी। इधर, पुलिस लाश की शिनाख्त करने में जुटी थी और वहां आरोपी अपनी पत्नी की बीमा पॉलिसी क्लेम कर पैसे लेने की तैयारी में था। इसी बीच उसे सूचना मिली की रकम में मिलने में समय लगेगा, तो वह अपनी पत्नी की फोटो लेकर २३ जुलाई को खुद पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गया।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
इसके बाद पुलिस मैसर की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मैसर की हत्या गला दबाकर की गई तो पुलिस को शक पति पर हुआ। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
पहले भी कर चुका था दो शादी
पूछताछ के दौरान उसने यह भी बताया कि उसकी पहले दो शादी हो चुकी है और दोनों से उसने तलाक भी ले लिया है। इसके बाद उसने मैसर से शादी की थी, लेकिन उससे भी उसका मन भर गया। यही नहीं खुद आरोपी ने ही अपनी पत्नी की करीब 5 लाख रुपए का बीमा करवाया था और उसकी किश्त भी भर रहा था। बीमा की रकम पाने के लिए पूरी साज़िश को अंजाम दिया।