150 किलोमीट सफर करने के बाद हुऐ ऐसा शॉकिंग खुलासा कि सुनकर रोंगटे खड़े जाएंगे।
नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि एक पति अपनी पत्नी के साथ टैक्सी से 150 किलोमीटर की दूरी तय की, लेकिन टैक्सी के रुकते ही जो खुलासा हुआ, उसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। चौंकाने वाला खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि टैक्सी ने ड्राइवर ने किया है।
क्या कहा ड्राइवर ने...
टैक्सी चालक ने पुलिस को बताया कि 28 अप्रैल को सराय ख्वाजा क्षेत्र में एक शख्स ने टैक्सी बुक की और उसे अलीगढ़ चलने को कहा। टैक्सी ड्राइवर वहां जाने के लिए तैयार हो गया। ड्राइवर ने बताया, जिस शख्स ने टैक्सी बुक की उसने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है और उसे इमरजेंसी में अलीगढ़ जाना है। टैक्सी ड्राइवर ने दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाया और अलगीढ़ के लिए रवाना हो गया। लेकिन, रास्ते में उसे शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है। क्योंकि, टैक्सी में जो महिला बैठी थी वो बिल्कुल शांत थी। उसने थोड़ी बहुत मामले को समझने की कोशिश की और उसका शक यकीन में बदल गया। उसने बताया जो महिला गाड़ी में बैठी थी, उसकी मौत हो चुकी थी। उस वक्त उसने उन्हें वहीं उतार दिया और वापस आकर तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।
लड़के का पिता भी था हत्या में शामिल
सूचना मिलते ही पुलिस अलगीगढ़ पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। छानबीन में पता चला कि गांव के ही खेत में महिला के शव को गाड़ दिया गया है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और अपने कब्जे में ले लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात कबूल की। इसके बाद उस हत्या में शामिल उसके पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं बात में यह भी खुलासा हुआ कि इस हत्या में उसका देवर भी शामिल था। जो घटना के बाद से फरार है। फिलहाल, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
यहां आपको बता दें कि पुलिस ने विवाहिता के पिता बुलंदशहर निवासी रामपाल की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ हत्या व दहेज प्रताडऩा की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मूलरूप से अलीगढ़ के गांव सूरजपुर, चंडौस निवासी जयप्रकाश की शादी बुलंदशहर निवासी चेतना के साथ चार साल पहले हुई थी। अब यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस हत्या में और कौन-कौन शामिल है।