क्राइम

हैदराबाद गैंगरेप के चार आरोपी भागने की कर रहे थे कोशिश, पुलिस एनकाउंटर में हुए ढेर

क्राइम सीन रिक्रिएट करने जेल से बाहर ले जाए गए थे आरोपी पशु चिकित्सक के साथ रेप के बाद की थी हत्या
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Dec 2019, 10:35 AM IST
Hyderabad encounter

नई दिल्ली। हैदराबाद गैंगरेप मामले में एक बड़ी खबर आ रही है। शुक्रवार सुबह-सुबह खबर आ रही है कि गैंगरेप के चार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यह एनकाउंटर नेशनल हाइवे-44 पर हुआ। इस बारे में अभी अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

फिलहाल, एनकाउंटर की जानकारी मिलते ही सीनियर आधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी मिल रही है कि इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

क्राइम सीन रिक्रिएट करने जेल से बाहर ले जाए गए थे आरोपी

हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पुलिस चारो आरोपियों को घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करने जेल से बाहर ले गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने वहां से भागने की कोशिश की थी। तभी पुलिस ने उनकी गोली चला दी। बताया जा रहा कि चारों आरोपियों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, इनमें से एक आरोपी ने बाकी तीनों को पुलिस पर फायरिंग के निर्देश दिए थे। इसी मुठभेड़ में चारों की मौत हुई। हालांकि, घटनाक्रम के बारे में पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

रेप के बाद की थी हत्या

आपको बता दें कि 27 नवंबर को सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक शहर के बाहरी इलाके में इन चारों ने बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था।

Updated on:
6 Dec 2019, 10:35 AM IST
Published on: