क्राइम

हैवानित: दहेज के लोभी ससुराल वालों ने बहू की फोड़ी आंख, फिर जहर देकर मार डाला

शादी के बाद से ही ससुराल वाले बबीता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2018, 1:12 PM IST
murder
हैवानित: दहेज के लोभी ससुराल वालों ने बहू की फोड़ी आंख, फिर जहर देकर मार डाला

नई दिल्ली। देश में दहेज प्रथा के खिलाफ कई अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन तब भी दहेज के नाम पर महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं में कमी नहीं आ रही। दहेज उत्पीड़न और हत्या का एक ऐसा ही मामला बिहार से सामने आया है। जहां ससुराल वालों ने दहेज के लालच में अपनी बहू के साथ बर्बरता कर डाली और जहर देकर हत्या कर दी।

पिटाई करने के बाद फोड़ी आंख

बता दें कि मामला नालंदा जिले के फुलवरिया गांव का है। जहां ससुराल वालों ने गुरुवार रात दहेज के लिए अपनी बहू बबीता की जमकर पिटाई की। इसके बाद उन्होंने बर्बरता की हदे पार करते हुए उसकी आंखे तक फोड़ डाली। जानकारी के मुताबिक परिवार में दस लोग थे। दहेज के लोभी ससुराल वाले बबीता को शादी के बाद से ही प्रताड़ित कर रहे थे। घटना वाले दिन सभी ने मिलकर पहले तो बबीता की खूब पिटाई की। पिटाई करने के बाद भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने उसकी आंखें फोड़ दी फिर उसे जहर खिला दिया।

हत्या के बाद लाश को फेंका

जहर खाने की वजह से बबीता की हालत काफी बिगड़ गई और फिर उसकी मौत हो गई। वहीं, ससुराल वालों ने अपनी करतूत पर पर्दा डालने के लिए बबीत की लाश को गोविंदपुर गांव क्षेत्र में फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने खेत में महिला का शव देख तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि लाश बबीता देवी की है, जो बिहार के नालंदा जिले में रहती है।

ससुराल वाले शादी के बाद से ही करते थे प्रताड़ित

वहीं, मृतिका के भाई विद्यानंद कुमार ने बताया कि उनकी बहन को ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बार-बार उससे दहेज की मां की जाती थी। विद्यानंद ने बहन के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या की एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बबीता के पति सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं, उनकी तलाश की जा रह है।

Published on: