क्राइम

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना ने पाकिस्तान को भेजा घुसपैठियों के शव ले जाने का प्रस्ताव

जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर Indian Army की बड़ी कार्रवाई पाकिस्तानी सेना के BAT के 5 से 7 कमांडो को मार गिराया सेना ने पाक को कमांडो के शव ले जाने का प्रस्ताव दिया
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2019, 3:31 PM IST
indian army

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में भारतीय सेना ( Indian army ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना के BAT के 5 से 7 कमांडो को मार गिराया है। इसके साथ ही सेना ने सीमा पर पाक BAT (बॉर्डर एक्शन टीम) की बड़ी घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया। अब भारतीय सेना ने पाक सेना को LOC पर मारे गए आतंकियों के शव ले जाने का प्रस्ताव दिया है।

जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ( Indian Army ) की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार पाक सेना सफेद झंडे के साथ आकर आतंकियों के शव ले जा सकती है। वहीं, पाकिस्तान ने भारतीय सेना के प्रस्ताव का अभी कोई जवाब नहीं दिया है।

वहीं, पाकिस्तान का आरोप है कि भारतीय सेना ( Indian Army ) नियंत्रण रेखा ( LoC ) पर क्लस्टर बम का इस्तेमाल कर रही है। पाकिस्तान के जवाब में भारतीय सेना ने कहा कि एलओसी पर घुसपैठ को नाकाम करने के लिए पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की जा रही हैं।

आपको बता दें कि भारतीय सेना ( Indian Army ) ने कहा था कि पाक सेना नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों को घुसपैठ कराने का प्रयास कर रही है। इस दौरान LoC पर गोलीबारी और गोलाबारी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Updated on:
4 Aug 2019, 3:31 PM IST
Published on: