क्राइम

IPS की पत्नी पर लगा 17 पुलिसवालों को बंधक बनाने का आरोप

गुजरात कें गांधीनगर में एक आईपीएस अधिकारी की पत्नी द्वारा करीब दो दर्जन पुलिस वालों को बंधक बनाने की खबरें सामने आई हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Oct 2015, 11:34 AM IST
gujarat police
gujarat police

नई दिल्ली। गुजरात कें गांधीनगर में एक आईपीएस अधिकारी की पत्नी द्वारा करीब 17 पुलिसवालों को बंधक बनाने की खबरें सामने आई हैं। ये आरोप एडीजीपी विपुल विजोय की पत्नी पर लगे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मियों को बंगले के गैरेज में मंगलवार शाम करीब चार बजे से लेकर रात के 11 बजे तक और फिर बुधवार सुबह आठ से रात नौ बजे तक बुलाकर बिठाए रखा गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस वाले बंगला खाली कराने के लिए पहुंचे थे और इस दौरान इन्हें कुछ भी खाने पीने नहीं दिया गया। बंगले पर गए पुलिसकर््मियों में एक पुलिस इंस्पेक्टर, 12 पीएसआई एवं कान्स्टेबल शामिल हैं। इसके बाद गांधीनगर रेंज के आईजी हंसमुख पटेल दो अन्य बड़े अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों को छुड़ाया। इस मामले को लेकर गुजरात पुलिस के डीजीपी पीसी ठाकुर ने भी सख्त रुख अपनाया है।

मीडिया से बातचीत के दौरान ठाकुर ने कहा, इस मामले की जांच जल्द पूरी की जाएगी और जो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, मुझे 1983 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अफसर विपुल विजोय के बारे में शिकायत मिली है कि उनके बंगले पर कुछ पुलिसवालों को जबरन बिठाकर रखा गया था।

Published on: