क्राइम

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमला, गोलीबारी में SPO शहीद और नागरिक की मौत

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बारामूला (Baramulla) से बड़ी खबर बारामूला (Baramulla) में आतंकियों ने एक SPO की गोली मार कर हत्या कर दी सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की नाकाबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2020, 10:14 PM IST
yui.png

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बारामूला (Baramulla) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आतंकियों ने एक SPO की गोली मार कर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार इस घटना में एक नागरिक की भी जान चली गई है। यह घटना बारामूला के सोपोर (Sopore) की बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की नाकाबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं बडगाम में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है।

आपको बता दें कि इससे पहले 19 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में ही को एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। पुलिस ने यह जानकारी दी थी। पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई थी। मारे गए आतंकवादियों में एक कुख्यात शीर्ष आतंकी कमांडर भी शामिल था।

आतंकवादियों की पहचान जहांगीर रफीक वानी, राजा उमर मकबूल भट और उजैर अहमद भट के रूप में की गई थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक टीम को आतंकवादियों के बारे में एक विशेष जानकारी मिली थी जिसके बाद ऑपरेशन को अवंतीपोरा में शुरू किया गया था।

Updated on:
4 Mar 2020, 10:14 PM IST
Published on: