क्राइम

झारखंड: सरायकेला IED विस्फोट में 15 सुरक्षाकर्मी घायल, नक्‍सलियों पर शक

सरायकेला क्षेत्र में विशेष ऑपरेशन पर निकले सुरक्षाबलों के 15 जवान घायल। 20 मई को भी नक्‍सलियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला बोला था। चुनाव के दौरान तीन मई को खरसावां में भाजपा दफ्तर पर हमला हुआ था।

less than 1 minute read
झारखंड: सरायकेला IED विस्फोट में 11 सुरक्षाकर्मी घायल, नक्‍सलियों पर शक

नई दिल्‍ली। झारखंड के सरायकेला इलाके में मंगलवार तड़के एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस (IED) विस्‍फोट में 15 सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। नक्‍सलियों के हमले में 209 कोबरा और झारखंड पुलिस के जवान घायल हुए हैं। घटना के समय क्षेत्र में कोबरा और झारखंड पुलिस के जवान विशेष अभियान पर निकले थे। यह घटना झारखंड (सरायकेला) के कुचाई इलाके की है। इस विस्‍फोट के पीछे माओवादियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

सुरु सिंचाई परियोनजा को उड़ाने की साजिश

बता दें कि 20 मई को भी झारखंड के खरसावां के नक्सल प्रभावित हुडांगदा क्षेत्र में सुरु सिंचाई परियोजना की साइट पर घात लगाकर नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस घटना में दोनों तरफ से आधे घंटे तक हुई फायरिंग में सैफ व झारखंड पुलिस के तीन जवान घायल हुए थे। इतना ही नहीं नक्सलियों ने एक के बाद एक 3 सीरियल ब्लास्ट कर परियोजना स्थल पर सुरक्षा में तैनात जवानों के वाहन को उड़ाने का प्रयास किया था।

भाजपा दफ्तर पर हमला

इससे पहले तीन मई को झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला स्थित भाजपा दफ्तर में माओवादियों ने आईईडी विस्‍फोट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के मुताबिक चार हथियारबंद लोग भाजपा दफ्तर आए और अंदर सो रहे दो-तीन व्यक्तियों को बाहर निकालकर आईईडी धमाका कर दिया। हालांकि धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Updated on:
28 May 2019 11:10 am
Published on:
28 May 2019 08:14 am
Also Read
View All