क्राइम

झारखंड: मेले से लौट रही 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप, चार से छेड़छाड़

खूंटी जिले में रंग राड़ी मेला देखने गई थीं छह लड़कियां। लौटते वक्त कई लोगों ने उन्हें पकड़कर जबर्दस्ती की। चार लड़कियों ने भागकर और छिपकर बचाई इज्जत।

less than 1 minute read
गैंगरेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रांची। झारखंड के खूंटी जिले में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म किया गया और चार अन्य लड़कियों से छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कक्षा पांच से आठ की छह लड़कियां रंग राड़ी मेला देखने गई थीं। बुधवार रात घर लौटने के दौरान लोगों के एक समूह ने उन्हें पकड़ लिया और दो लड़कियों से दुष्कर्म किया, जबकि चार अन्य से छेड़छाड़ की गई।

जिन लड़कियों से छेड़छाड़ की गई वे झाड़ियों में भागकर और छिपकर दुष्कर्म से बच सकीं।

रात बीतने के बाद गुरुवार सुबह अपने घर पहुंचने पर लड़कियों ने अपने परिवार को घटना के बारे में सूचित किया, जिन्होंने बाद में पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इसके बाद लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा।

यह भयावह घटना खूंटी जिले के काला माटी ब्लॉक में हुई। सभी लड़कियों के चेहरे पर खरोंच के निशान हैं। पुलिस ने पीड़ितों का बयान दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
16 Jan 2020 07:54 pm
Published on:
16 Jan 2020 07:47 pm
Also Read
View All