क्राइम

जम्मू कश्मीर: 3 जवान शहीद,13 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस एनकाउंटर को कश्मीर में अभी तक का सबसे बड़ा एनकाउंटर बताया जा रहा है।

2 min read

नई दिल्‍ली : रविवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग में सेना ने 13 आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि मुठभेड़ में सेना के 3 जवान भी शहीद हो गए। एनकाउंटर के दौरान 4 नागरिकों के भी मारे जाने की खबर है। वहीं 40 से ज्यादा स्थानीय लोग घायल हुए हैं। घायलों का नजदीकी अस्पतालों में इलाज जारी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस एनकाउंटर को कश्मीर में अभी तक का सबसे बड़ा एनकाउंटर बताया जा रहा है।

5 शव बरामद किए गए

मारे गए आतंकियों में से 5 के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें एक की पहचान शोपियां के ही रहने वाले यासिर के रूप में हुई है। उसके पास से राइफल भी बरामद की गई है। अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। टॉप कमांडर भी ढेर इस एनकाउंटर में लश्कर-ए तैयबा का एक टॉप कमांडर भी मारा गया है. जीनत-उल इस्लाम मौजूदा वक्त में कश्मीर में आतंक का बड़ा चेहरा बन गया था। शोपियां के जानीपुरा का रहने वाला जीनत नवंबर 2015 को आतंकी संगठन के साथ जुड़ा था और पिछले दो सालों से 10 मोस्ट वॉन्टेड आंतकियों की लिस्ट में उसका नाम शामिल था।

मुठभेड़ में आतंकियों के शीर्ष कमांडर ढेर

दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग और शोपियां जिलों में हुई तीन मुठभेड़ों में 13 आतंकवादी मारे गए और एक पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि दक्षिण कश्‍मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में दो शीर्ष कमांडरों सहित आठ आतंकवादियों को ढेर किया गया है। बताया जा रहा है कि दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया जबकि शोपियां जिले में हुई मुठभेड़ में सेना ने सात आतंकवादियों को मार गिराया गया है। शोपियां में अभी मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सेना के 3 जवान घायल हो गए हैं।

परिजनों की अपील को भी आतंकियों ने नहीं माना

जानकारी के मुताबिक अनंतनाग में हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकी को मार गिराने और एक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। मुठभेड़ शुरू होने से पहले दोनों आतंकियों से उनके परिजनों ने आत्‍मसर्पण की अपील की थी। लेकिन वो नहीं माना। समर्पण के बदले उसने सेना के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। मारे गए आतंकी का नाम रऊफ अहमद कांडे है। दोनों आतंकी कश्मीर के स्थानीय नागरिक हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में दोनों की भर्ती आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हिजबुल मुजाहिद्दीन ने की थी। इसी तरह दक्षिण कश्मीर के ही शोपियां जिले के द्रागाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के गोली चलाने से मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में सात आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान करने और वह किस समूह के लिए काम करता था यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच शोपियां के कचदूरा में भी मुठभेड़ जारी है।

3 दिनों पहले भी हुई थी एक एसपीओ की हत्‍या

इससे पहले 29 मार्च को राज्य के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने विशेष पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी थी। इस हमले उनकी पत्नी भी घायल हुई थी। उसी दिन एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के चानसेर में एक व्यक्ति पर गोली चलाई थी। व्यक्ति के पैर में गोली लगी थी और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें

VIDEO- मां का दुख, जेल मे पार हुई सारी हैवानियत की हदें जब वो उन्हें नहीं दे पाया पैसे
Updated on:
01 Apr 2018 09:34 pm
Published on:
01 Apr 2018 04:12 pm
Also Read
View All