क्राइम

कपिल शर्मा को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच का समन, धोखाधड़ी मामले में बयान होंगे दर्ज

कॉमेडियन कपिल शर्मा को कार डिजाइनर दिलीप छाबडिय़ा के कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले के संबंध में उनके बयान के लिए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बुलाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jan 2021, 3:14 PM IST
Kapil Sharma
Kapil Sharma

नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा को कार डिजाइनर दिलीप छाबडिय़ा के कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले के संबंध में उनके बयान के लिए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बुलाया है। मुंबई पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा ने कार डिजाइनर दिलीप छाबडिय़ा के खिलाफ कथित रूप से धोखाधड़ी करने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। अब उन्हें गवाह के रूप में अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है।

बता दें बीते साल 28 दिसंबर को डीसी डिजाइन के संस्थापक और मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबडिय़ा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। छाबडिय़ा पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है। उनके खिलाफ धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिलीप छाबडिय़ा भारत के नामचीन कार डिजाइनर माने जाते हैं। दिलीप ने ही भारत की पहली स्पोट्र्स कार डिजाइन की थी। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक कई फिल्मी हस्तियों की कारें डिजाइन की हैं।

Updated on:
7 Jan 2021, 3:14 PM IST
Published on: