क्राइम

Karnataka : शिवमोगा में विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में बड़ा धमाका,  8 की मौत

    शिवमोगा ब्लास्ट में 8 के मरने की सूचना। जिलेटिन से भरा था ट्रक।  
less than 1 minute read
shivmoga
कर्नाटक के शिवमोगा में भयंकर ब्लास्ट।

नई दिल्ली। कर्नाटक के शिवमोगा जिले में बीती रात विस्फोटक से भरे ट्रक में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में अभी तक 8 लोगों की मौत की सूचना है। ब्लास्ट इतना बड़ा था कि सड़क भी टूट गई। आसपास के घरों और दफ्तरों के शीशे तक टूट गए। जानकारी के मुताबिक यह घटना शिवमोगा के पास कल्लूगंगुर-अब्बलगेरे गांव की है। ब्लास्ट के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक ट्रक में विस्फोटक खनन के लिए ले जाए जा रहे थे। पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका हुआ, जिससे न केवल शिवमोगा बल्कि पास के चिक्कमंगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए।

विस्फोट की जांच शुरू

शिवमोगा के बाहरी इलाके में ग्रामीण पुलिस थानांतर्गत हंसुर में विस्फोट हुआ था। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिलेटिन ले जा रहे एक ट्रक में धमाका हुआ जिसके बाद ट्रक में मौजूद 6 मजदूरों की मौत हो गई। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
22 Jan 2021 07:51 am
Published on:
22 Jan 2021 07:38 am