6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ketan Agarwal Murder: सिया गोयल ने दोस्त को मैसेज में लिखा था – ‘ऐसी शादी जो होने नहीं वाली’

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के बिज़नेसमैन केतन अग्रवाल मर्डर केस में अब नया मोड़ आया है। आरोपी सिया गोयल की डिलीट की हुई चैट सामने आ गई है जिसे जांच एजेंसियों के लिए अहम सुराग माना जा रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 05, 2026

Ketan, Siya and Chetan

केतन अग्रवाल, सिया गोयल और चेतन चौधरी (File Photo)

पुणे के बिज़नेसमैन केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) को उसकी मंगेतर सिया गोयल (Siya Goyal) ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (Chetan Chaudhary) के साथ 18 जून को मार दिया था। चेतन ने केतन को लोहागढ़ फोर्ट से धक्का देकर मार दिया था, क्योंकि सिया उससे शादी नहीं करना चाहती थी। इस मामले में दोनों पुलिस की हिरासत में हैं और जांच भी जारी है। जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं और अब एक और नया मोड़ सामने आया है।

सिया की डिलीट की हुई आई चैट

पुलिस ने मुख्य आरोपी सिया के मोबाइल फोन से डिलीट की गई चैट को रिस्टोर किया है, जिसमें एक मैसेज जांच एजेंसियों के लिए अहम सुराग माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार स्नैपचैट से रिस्टोर की गई इस चैट में सिया एक दोस्त से उसका आधार कार्ड आगे और पीछे दोनों तरफ से भेजने को कहा, जिससे शादी के टिकट बुक किए जा सकें। चैट में लिखा था, "आधार कार्ड फ्रंट और बैक भेज दे शादी के टिकट बुक करने के लिए। ऐसी शादी जो होने नहीं वाली, पर फिर भी भेज दे।" सिया के दोस्त ने जवाब में कहा कि उसने आधार कार्ड पहले ही वॉट्सऐप पर भेज दिया है।

कनेक्शन ढूंढने में जुटी जांच एजेंसियाँ

इस चैट के आधार पर पुलिस भी आगे की जांच कर रही है। वहीँ जांच एजेंसियाँ अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि केतन के मर्डर (Ketan Agarwal Murder) से पहले या बाद की किसी योजना से इस चैट का कहीं कोई कनेक्शन था या नहीं।

कोड वर्ड वाली चैट भी जांच के दायरे में

पुलिस के अनुसार सिया के जब्त मोबाइल फोन के फॉरेंसिक विश्लेषण में डिलीट डेटा के साथ कोड वर्ड, उपनामों और इमोजी वाली कई चैट्स भी सामने आई हैं, जिनका मतलब समझने की कोशिश की जा रही है। जांच एजेंसियाँ यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या डिजिटल सबूत केतन के मर्डर की साजिश में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की ओर संकेत करते हैं।

लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने से किया इनकार

सिया और चेतन दोनों ही अभी पुलिस की हिरासत में हैं और दोनों का लाई डिटेक्टर टेस्ट जिसे पॉलीग्राफ टेस्ट भी कहा जाता है, कराने की मांग हो रही है। हालांकि दोनों ने ही इसे कराने से इनकार किया है।