5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Schools Closed: 6 जुलाई को मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेज बंद, BMC ने जारी की जरूरी एडवाइजरी

मुंबई में IMD के ऑरेंज अलर्ट के बीच BMC ने 6 जुलाई को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया है। लोगों से अपील की गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Jul 05, 2026

Breaking News

Breaking News

Mumbai Schools Closed: भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेज सोमवार, 6 जुलाई को बंद रहेंगे। बीएमसी ने बताया कि मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए यह फैसला छात्रों की सुरक्षा के लिए लिया गया है। हालांकि, सरकारी और निजी दफ्तर सामान्य रूप से खुले रहेंगे। लोगों से अपील की गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

कई लोगों की हुई मौत


मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच पेड़ गिरने की घटनाएं जानलेवा साबित हो रही हैं। रविवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए दो हादसों में एक 18 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार युवक और एक वरिष्ठ नागरिक की मौत हो गई। इसके साथ ही पिछले एक सप्ताह से भी कम समय में पेड़ गिरने से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

कुर्ला में दुकान पर गिरा पेड़, बुजुर्ग की मौत

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12:40 बजे कुर्ला पश्चिम के नौपाड़ा इलाके में हिंदी बीएमसी स्कूल के पास एक पेड़ अचानक एक दुकान पर गिर गया। हादसे के बाद मलबे में फंसे यूनुस कुंदावाला को बाहर निकालकर तत्काल फौजिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक अन्य घटना गोरेगांव पूर्व स्थित आरे कॉलोनी में हुई। यहां 18 वर्षीय कुमार हसन रजा जहांगीर आलम सैयद अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान पेड़ की एक बड़ी शाखा टूटकर उनके सिर पर गिर गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शनिवार दोपहर हुआ था, जबकि इसकी जानकारी अधिकारियों को रविवार को मिली।

पालघर में भी सोमवार के लिए घोषित की छुट्टी

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए पालघर जिला प्रशासन ने भी सोमवार को जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स जिलाधिकारी डॉ. इंदू रानी जाखड़ ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन क्षेत्रों में बारिश का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहेगा, वहां के स्कूलों के प्रिंसिपल स्थानीय मौसम और परिस्थितियों का आकलन कर आवश्यक निर्णय ले सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी किया जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग