5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एस. जयशंकर ने दोहा में कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, ऊर्जा से सुरक्षा तक कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दोहा में कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऊर्जा, व्यापार, सुरक्षा और भारत-कतर रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

image

अनुराग अनिमेष

Jul 05, 2026

S. Jaishankar news

एस. जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात(ANI)

S Jaishankar Doha visit: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कतर की राजधानी दोहा में प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात की है। इस अहम बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत और कतर के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी साझा की है।

मुलाकात के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स पर लिखा - आज दोहा में कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मिलकर बेहद खुशी हुई। मैंने कतर में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और उनके कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए उनका विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।

चार खाड़ी देशों के दौरे पर हैं जयशंकर

विदेश मंत्रालय के अनुसार, एस. जयशंकर 5 जुलाई से 10 जुलाई तक कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरे का उद्देश्य इन चारों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना तथा क्षेत्रीय और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करना है।

हाल ही में रास लाफान हादसे पर हुई थी दोनों देशों के नेताओं की बातचीत

पिछले महीने कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए विस्फोट में भारतीय नागरिकों की मौत के बाद कतर के अमीर Tamim bin Hamad Al Thani ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर संवेदना व्यक्त की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए कतर के अमीर का आभार जताते हुए कहा था कि दोनों देश पीड़ित परिवारों के दुख में सहभागी हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत और कतर अपने नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भारत-कतर संबंध लगातार हो रहे मजबूत

भारत और कतर के बीच ऐतिहासिक व्यापारिक संबंध और लोगों के बीच मजबूत संपर्क लंबे समय से दोनों देशों के रिश्तों की आधारशिला रहे हैं। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना वर्ष 1973 में हुई थी और 2023 में दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे किए।

भारत और कतर के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश, सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ा है। वर्ष 2025 में कतर के अमीर की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग