5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रंप का दावा: ‘सोचा था खामेनेई को लोग नापसंद करते थे’, ईरान से परमाणु समझौते पर भी दिया बयान

Ali Khamenei Funeral: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में ईरान के सभी नेता मौजूद हैं। एक ही बार में हम सबकों खत्म कर सकते है...
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jul 05, 2026

Iran-US Relations

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo-IANS)

Donald Trump On Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनई के जनाजे में उमड़ी भारी भीड़ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस भीड़ को लेकर आश्चर्य जताते हुए कहा कि उन्हें लगा था कि ईरान के लोग पसंद नहीं करते, लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान लाखों लोगों को देखकर वे हैरान हो गए। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि मुझे लगा था कि ईरान के लोग खामेनेई से नफरत करते हैं। हो सकता है ये आंसू दिखावटी हों। 

एक ही बार में सबसे खत्म कर सकते हैं- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में ईरान के सभी नेता मौजूद हैं। एक ही बार में हम सबकों खत्म कर सकते है, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि फिर बातचीत करने के लिए कोई बचेगा ही नहीं। हम ईरान के साथ बातचीत जारी रखना चाहते हैं।

ईरान समझौता करना चाहता है: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही बातचीत पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने अंतिम संस्कार के सम्मान में एक सप्ताह तक बातचीत और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है।

ट्रंप ने कहा कि हमने सद्भावना के तौर पर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए एक सप्ताह का समय दिया। हमने ईरान को बुरी तरह कमजोर किया है और अब वे समझौता करना चाहते हैं।

ईरानी दूतावास ने दी प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर आर्मेनिया में मौजूद ईरानी दूतावास ने प्रतिक्रिया दी है। दूतावास ने कहा कि आप इन बातों को नहीं समझ सकते, क्योंकि आपके पास न सभ्यता है, न इतिहास और न ही सम्मान।

अंतिम संस्कार का कार्यक्रम

अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत 4 जुलाई को हुई, जो अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ ही पड़ी। आगे की धार्मिक रस्में 7 जुलाई को कोम में और 9 जुलाई को मशहद में दफनाने की प्रक्रिया पूरी किए जाने की बात कही गई है।

बता दें कि 36 वर्षों तक ईरान का नेतृत्व करने वाले अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध छिड़ गया। उनके अंतिम संस्कार में लाखों लोग शामिल हुए। इस दौरान ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी भावुक नजर आए।