
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (File photo/ANI)
US-Iran Tensions: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ सकता है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने युद्धविराम का उल्लंघन करने पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण केंद्रों तथा तटीय रडार ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ईरान ने अपनी हरकतें नहीं रोकीं, तो उसे पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि अमेरिकी विमानों ने युद्धविराम समझौते का फिर से उल्लंघन करने पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज ठिकानों तथा तटीय रडार साइटों को निशाना बनाया है।
ट्रंप ने कहा कि लगता है कि वे कभी नहीं सीखेंगे। यदि ऐसा ही चलता रहा, तो वह समय भी आ सकता है जब हमें पूरी सैन्य कार्रवाई करनी पड़े। अगर ऐसा हुआ, तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का अस्तित्व नहीं बचेगा।
ईरान की एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक सिरिक के तहारौयेह क्षेत्र के समुद्री तटों और तटीय इलाकों में धमाकों की आवाज सुनावई गई। वहीं कुछ लोगों ने भी विस्फोटों की आवाज सुनने की पुष्टि की है। हालांकि, इन धमाकों के सटीक स्थान और कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने भी एक बयान जारी किया है। CENTCOM ने कहा कि सेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ईरान द्वारा M/V Ever Lovely जहाज पर हमले के बाद उसे युद्धविराम का पालन करने का मौका दिया गया था, लेकिन ईरानी बलों ने शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे M/T Kiku नामक पनामा-ध्वज वाले तेल टैंकर पर एकतरफा ड्रोन हमला कर दिया। यह जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास दो मिलियन बैरल से अधिक कच्चा तेल लेकर गुजर रहा था।
अमेरिकी सेना ने इस हमले के जवाब में ईरान की सैन्य निगरानी प्रणाली, संचार नेटवर्क, एयर डिफेंस साइट्स, ड्रोन भंडारण केंद्रों और समुद्री बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमताओं को निशाना बनाया।
CENTCOM ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है और अमेरिकी सेनाएं क्षेत्र में पूरी तरह सतर्क, सक्षम और कार्रवाई के लिए तैयार हैं।
Updated on:
28 Jun 2026 07:52 am
Published on:
28 Jun 2026 07:52 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
