
डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर की बात (File Photo)
अमेरिका (United States of America) के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई राष्ट्राध्यक्षों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को बधाई दी, जिनमें इज़रायल (Israel) के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) भी शामिल है। शुक्रवार को नेतन्याहू ने ट्रंप से फोन पर बात की, जिसके बारे में खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने शनिवार को एक इंटरव्यू के दौरान बताया। इस दौरान नेतन्याहू ने ट्रंप से मीटिंग की इच्छा भी जताई।
ट्रंप ने बताया कि उनकी और नेतन्याहू की मीटिंग अगले हफ्ते व्हाइट हाउस में हो सकती है। तुर्की (Turkey) में 7-8 जुलाई को होने वाले नाटो समिट (NATO Summit) के बाद ट्रंप और नेतन्याहू की मीटिंग संभव है।
अगर ट्रंप और नेतन्याहू के बीच अगले हफ्ते व्हाइट हाउस में मीटिंग हुई, तो ईरान के खिलाफ युद्ध (War Against Iran) के बाद यह इज़रायली पीएम का पहला अमेरिका दौरा होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान अब तक नेतन्याहू 6 बार अमेरिका का दौरा कर चुके हैं।
ट्रंप ने इंटरव्यू के दौरान नेतन्याहू से फोन कॉल और अगले हफ्ते होने वाली मीटिंग के साथ ही यह भी कहा कि दोनों के बीच अच्छी बनती है। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी साफ कर दिया कि बॉस कौन हैं, यह बात नेतन्याहू जानते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रंप पहले भी कई मौकों पर कह चुके हैं कि नेतन्याहू नहीं, बल्कि वह खुद सभी फैसले लेते हैं और इज़रायली पीएम के पास उन्हें मानने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है।
लेबनान (Lebanon) में अमेरिकी मध्यस्थता में हुए सीज़फायर और ट्रंप के बार-बार मना करने के बावजूद नेतन्याहू के आदेश ओर इज़रायली सेना ने हमले जारी रखे और सीज़फायर को तार-तार कर दिया। इस वजह से दोनों में तनाव भी देखा गया। ट्रंप ने दो बार फोन कॉल पर नेतन्याहू को फटकार भी लगाई। ट्रंप के साथ आगामी मीटिंग में नेतन्याहू ईरान मुद्दा, लेबनान मुद्दा, क्षेत्रीय सुरक्षा और अमेरिका-इज़रायल रक्षा समझौते पर बात कर सकते हैं और साथ ही ट्रंप से तनाव को आमने-सामने मिलकर खत्म कर सकते हैं।
Updated on:
05 Jul 2026 03:37 am
Published on:
05 Jul 2026 03:33 am
