4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका ने दफनाया टाइम कैप्सूल, 250 साल बाद यानी 2276 में खोला जाएगा

250 Years Of America: अमेरिकी की आज़ादी के 250 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर एक टाइम कैप्सूल को दफनाया गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 05, 2026

US buries time capsule

अमेरिका ने दफनाया टाइम कैप्सूल (Photo - Video screenshot)

अमेरिका (United States of America) की आज़ादी के 250 साल पूरे होने के अवसर पर देशभर में जश्न का माहौल है। इसी खास अवसर पर देश में एक विशेष 'अमेरिका टाइम कैप्सूल' फिलाडेल्फिया स्थित इंडिपेंडेंस नेशनल पार्क में दफनाया गया है। इसमें देश के इतिहास, संस्कृति, तकनीक और आम लोगों के जीवन से जुड़ी कई खास चीजें सुरक्षित रखी गई हैं, जिससे भविष्य की पीढियाँ 2026 के अमेरिका को समझ सकें।

क्या रखा गया है टाइम कैप्सूल में?

इस टाइम कैप्सूल में लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस द्वारा तैयार किया गया मॉलिक्यूलर डेटा स्टोरेज डिवाइस, 2026 की रोज़ परेड में इस्तेमाल स्मारक अमेरिकी झंडा और आइफोन 17 प्रो मैक्स रखा गया है। इसके अलावा थॉमस जेफरसन द्वारा लिखी गई स्वतंत्रता घोषणा की शुरुआती कॉपी, फ्रांसिस स्कॉट के लिखे अमेरिकी राष्ट्रगान के बोल, अब्राहम लिंकन के हाथ का 3डी मॉडल और अन्य दुर्लभ रिकॉर्ड शामिल हैं। इसके अलावा छात्रों की पेंटिंग, 2026 पीजीए चैंपियन की तस्वीर और कोका-कोला की बोतल समेत करीब 200 चीज़ें इस टाइम कैप्सूल में रखी गई हैं। इस टाइम कैप्सूल में अमेरिका के सभी 50 राज्यों से कुछ न कुछ रखा गया है।

कब निकाला जाएगा टाइम कैप्सूल को बाहर?

इस टाइम कैप्सूल को अमेरिका की आज़ादी के 250 साल पूरे होने के अवसर पर दफन किया गया है और इसे 250 साल बाद यानी 2276 में बाहर निकालकर खोला जाएगा।

हीटवेव से कई कार्यक्रम प्रभावित

अमेरिका की आज़ादी का जश्न मनाने के लिए देशभर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं, लेकिन बढ़ती गर्मी की वजह से इन कार्यक्रमों पर प्रभाव पड़ रहा है। यूरोप के बाद अब अमेरिका भी हीटवेव की चपेट में है। राजधानी वाशिंगटन डीसी समेत कई स्थानों पर दर्जनों परेड, संगीत कार्यक्रमों को स्थगित या उनके समय में बदलाव् किया गया है। इसमें वाशिंगटन के नेशनल मॉल में आयोजित ग्रेट अमेरिका स्टेट फेयर भी शामिल है जहाँ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी आने वाले थे। सभी 50 राज्यों में लगाए गए मेलों को शुक्रवार दोपहर तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। अमेरिका में गर्मी के कारण बिजली ग्रिडों पर दबाव बढ़ गया है। न्यूयॉर्क में ही शुक्रवार दोपहर को 17,000 ग्राहकों को बिजली नहीं मिल सकी। अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार शुक्रवार को 18.5 करोड़ आबादी भीषण गर्मी की चेतावनी के दायरे में थी, जिसकी संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है। कई स्थानों पर हीट डोम इफेक्ट देखा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग