23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया खुलासा, सिया गोयल के भाई ने कहा – ‘अगर उसे शादी नहीं करनी थी तो बता देना चाहिए था’

Ketan Agarwal Murder: पुणे के बिज़नेसमैन केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल ने पुलिस पूछताछ में एक बड़ी बात कह दी है। क्या कहा साहिल ने? आइए जानते हैं।
2 min read
Google source verification

पुणे

image

Tanay Mishra

Jun 27, 2026

Ketan, Siya and Chetan

केतन अग्रवाल, सिया गोयल और चेतन चौधरी (File Photo)

पुणे के बिज़नेसमैन केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) के मर्डर के आरोप में उसकी मंगेतर सिया गोयल (Siya Goyal) और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (Chetan Chaudhary) को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल भी लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिया और चेतन ने 18 जून को केतन को लोहागढ़ फोर्ट से धक्का देकर मार दिया था, क्योंकि वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी। इस मर्डर मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में सिया के भाई साहिल गोयल (Sahil Goyal) ने पुलिस पूछताछ में एक बड़ा खुलासा कर दिया है।

क्या कहा साहिल ने?

पुलिस ने साहिल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान साहिल ने कहा कि अगर सिया को केतन से शादी से नहीं करनी थी, तो उसे बता देना चाहिए। हम उसकी शादी नहीं कराते।

सिया ने पुलिस से क्या कहा?

पुलिस से पूछताछ में सिया ने दावा किया कि केतन गंजा था और नकली बालों का विग पहनता था। इसी बात का पता चलने के बाद वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। हालांकि केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा है कि उन्होंने पहले ही सिया के परिवार को बता दिया था कि केतन विग पहनता है। विशाल ने यह भी बताया कि सिया ही ट्रेक पर जाना चाहती थी।

अलग-अलग दावें कर रही है सिया?

पुलिस के अनुसार सिया पूछताछ में अलग-अलग दावें कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि सिया ने कहा कि सगाई के बाद उसने केतन को चेतन के बारे में सब कुछ बता दिया था, लेकिन इसके बाद भी वह उससे शादी करने के लिए अड़ा रहा। हालांकि इसे भी एक मनघड़ंत कहानी बताया जा रहा है।

अगर बेटी दोषी है तो उसे खाई से धक्का दे देना चाहिए

सिया के पिता प्रवीण गोयल की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने केतन की मौत पर दुःख जताया। वहीं सिया की माँ ने कहा कि केतन ने उन्हें बेटे से भी ज़्यादा प्यार दिया। सिया की माँ ने यह भी कहा कि अगर उनकी बेटी दोषी है, तो उसे खाई से धक्का दे देना चाहिए।