क्राइम

लड़की के परिवारवालों ने बेटी और उसके पति को उतारा मौत के घाट, गैर-बिरादरी में की थी शादी

लड़की के परिवारवालों ने दोनों की हत्या कर फेंक दिया था कावेरी नदी में
2 min read
Nov 17, 2018
Honour Killing
Honour Killing

बेंगलुरु। कर्नाटक के धर्मपुरी से 'ऑनर किलिंग' का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कपल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने लड़का और लड़की की लाश को कावेरी नदी से बरामद किया है। हत्या का शक लड़की के परिवारवालों की तरफ जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दलित समुदाय के लड़के ने किसी ऊंची जाति की लड़की से शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि इस शादी से लड़की के परिवारवाले खुश नहीं थे।

लड़के के परिवारवालों ने की दोनों की हत्या

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, ये घटना पिछले हफ्ते की बताई जा रही है। मामला उस वक्त सामने आया, जब लड़की के परिवार से तीन लोगों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोलागिरी के वेंकटेश पुरम का रहने वाला नंदीश (25) पेशे से पेंटर है, जहां वो काम करता है, वहीं उसकी मुलाकात इलाके की ही रहने वाली स्वाती से हुई। दोनों में पहले दोस्ती हुई और उसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

नंदीश के भाई ने पुलिस में दर्ज कराई थी लापता होने की रिपोर्ट

कुछ दिन पहले ही नंदीश के भाई शंकर ने उसके लापता होने की शिकायत होसूर पुलिस में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने नंदीश की तलाश शुरू की। जांच में जुटी पुलिस ने तीन दिन पहले ही नंदीश की बॉडी कावेरी नदी से बरामद की। नंदीश के भाई ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वो उनके घर गया था, लेकिन दोनों घर पर नहीं थे, दोनों को फोन किया तो मोबाइल भी बंद था। शंकर ने पूरे एक दिन तक उनके घर के बाहर इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद शंकर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पिता ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म

पुलिस की जांच के दौरान स्वाती के पिता श्रीनिवास ने ये कबूल किया है कि परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उन्होंने नंदीश और स्वाती की हत्या कर दी और उसके बाद शव को कावेरी नदी में फेंक दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर श्रीनिवास समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Published on:
17 Nov 2018 08:15 pm
Also Read
View All
15 मिनट में मर्डर, कपड़े बदले और दंपति फरार! 10 साल के बेटे ने खोल दी डीयू प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल हत्याकांड की पूरी साजिश

रायपुर से यात्रियों को लेकर निकली बोलेरो महाराष्ट्र में खड़े ट्रक से टकराई, भीषण हादसे में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

Bilaspur News: खाता खुलवाते ही अकाउंट में आ गए 2.32 करोड़ रुपए, एक गलती ने 6 लोगों को पहुंचाया जेल, खुला करोड़ों का राज

नई दिल्ली स्टेशन पर 10 रुपये के विवाद में निहंग भाइयों का तलवार से हमला, जूस विक्रेता का हाथ कटा

Ambikapur Crime: स्कूटी से भांजे को लगी ठोकर तो मामा ने दोस्त के साथ मिलकर बैट से मारा, चाकू से भी हमला, 1 गिरफ्तार