क्राइम

कश्मीर: सेना के जवान की अपहरण के बाद हत्या, पूरे इलाके की घेराबंदी के बाद जांच शुरू

इससे पहले मई में सेना के लेफ्टिनेंट उमर को भी अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2017, 1:17 PM IST
jk

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत देखने को मिली है। यहां पाक आतंकियों ने भारतीय सेना के एक जवान का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। शनिवार को जवाब का शवत पुलवामा से बरामद हुआ है। शहीद जवान की शिनाख्त पहचान इरफान के तौर पर की गई हैै। बता दें कि इरफान कल ही अपने घर से लौटे थे। आतंकियों ने उनका अपहरण कर उनकी बाद हत्या कर दी। इस घटना के बाद सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है।

जवान की हत्या का दूसरा मामला

बता दें कि किसी जवाब की हत्या का इस साल यह दूसरा मामला है। इससे पहले मई में सेना के लेफ्टिनेंट उमर को भी अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। 22 वर्षीय उमर शोपियां में अपने घर में एक शादी समारोह में भाग लेने आए थे। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के जंगलों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद पाकिस्तान के (लश्कर-ए-तैयबा) तीन आतंकियों को मार गिराया था। जिसमें जवान जितेंद्र भी शहीद हुए थे, जो कि हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शौलाना के रहने वाले थे। उनके अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना के जवानों ने उन्‍हें सलामी दी। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, मंत्री सुरेश राणा और पूर्व मंत्री मदन चौहान ने उन्‍हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शहीद के परिजनों को सांत्‍वना दी।

एसआई हो गए थे शहीद

वहीं पिछले दिनों आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके जकूरा में सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था। आतंकियों ने जाकूरा इलाके में एक पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जबकि इस हमले में एक अन्य घायल हो भी गया। पुलिस के अधिकारियों ने बताया था कि शुक्रवार को श्रीनगर के इलाके जकूरा में आतंकियों के साथ हुई गोलीबारी में एक आतंकी को पकड़ लिया गया है। जबकि दो आतंकी वहां से भाग निकले हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आतंकियों की तलाश जकूरा क्षेत्र में जारी है। तब श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इम्तियाज पार्रे ने कहा कि आतंकियों ने पुलिस सर्च पार्टी पर गोलीबारी कर दी। इस हमले में उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) इमरान टाक की मौत हो गई।

Published on: