क्राइम

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दोनों ओर से गोलीबारी जारी

अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार रात से मुठभेड़ जारी। कोकेरनाग इलाके में सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।
less than 1 minute read
news
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दोनों ओर से गोलीबारी जारी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार देर रात से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार यहां कोकरनाग इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की नाकाबंदी करते हुए आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। तभी सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल, दोनों ओर से रुक-रुकर गोलीबारी हो रही है।

इससे पहले जम्मू और कश्मीर के त्राल इलाके में आतंकवादियों ने एक नागरिक को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के त्राल इलाके में शुक्रवार शाम एक नागरिक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की पहचान नवपोरा गांव के एक दुकानदार नसीर अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उसे गंभीर हालत में विशेष इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया। तलाशी के लिए इलाके को घेर लिया गया है।

Updated on:
30 Mar 2019 12:31 pm
Published on:
30 Mar 2019 08:02 am
Also Read
View All
Jhunjhunu News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित महला गिरफ्तार, गुढ़ागौड़जी गैंगवार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

जयपुर के जैक्सन क्लब से नशे में धुत 35 लोग गिरफ्तार, एक मशहूर क्लब सील; अब रात 12 बजे के बाद नो एंट्री

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

राजस्थान: गर्भ में बेटी बताकर कराता था गर्भपात, सैकड़ों अजन्मे बच्चों की हत्या की आशंका; हरियाणा से शातिर दलाल गिरफ्तार