
Kidnapping case, गांधीनगर थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचा पिता (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। शहडोल-अंबिकापुर मेमू ट्रेन से बुधवार की शाम अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे एक युवक का 3 वर्षीय बेटा संदिग्ध परिस्थिति में स्टेशन से लापता (Kidnapping case) हो गया। उसने बेटे की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अंत में उसने गांधीनगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरु कर दी है। बालक का अपहरण किए जाने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल ट्रेन में पहचान बढ़ाकर साथ आए एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें खाना खिलाया और शराब भी पिलाई थी। इसके बाद वह रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही सो गया था। जब उठा तो उसका बेटा गायब था। बच्चे को ले जाते साथ आया व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है।
अंबिकापुर के गांधीनगर पुलिस ने बताया कि कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र के डबरीपानी निवासी पुन्नी लाल (40) वर्तमान में अंबिकापुर के ग्राम अजिरमा स्थित पानी टंकी के पास किराए के मकान में रहता है। 14 जुलाई की शाम अपने 3 वर्षीय मासूम बेटे (3 year old child kidnapping) के साथ शहडोल-अंबिकापुर मेमू ट्रेन से अंबिकापुर पहुंचा था। रेलवे स्टेशन के बाहर ट्रेन में साथ आया एक व्यक्ति उसे तथा उसके बेटे को खिलाने-पिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया।
भोजन के बाद नशे की हालत में पुन्नी लाल अपने बेटे के साथ स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सो गया। कुछ देर बाद जब उसकी नींद खुली तो उसका बेटा वहां नहीं था। उसने आस-पास काफी तलाश की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। पिता ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके नाबालिग बेटे को बहला-फुसलाकर (Kidnapping news) अपने साथ ले गया।
बेटे के नहीं मिलने के बाद वह रेलवे स्टेशन से निकलकर गांधीनगर थाने पहुंचा और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत शून्य में अपराध दर्ज कर मामले (Kidnapping news) की जांच शुरु कर दी है।
बालक के अपहरण की आशंका जताई जा रही है। यह भी आशंका है कि ट्रेन में साथ आए व्यक्ति ही उसे अपने साथ ले गया है। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में उक्त व्यक्ति बालक को ले जाते कैद हुआ है। वह कौन था? इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
Updated on:
16 Jul 2026 09:22 pm
Published on:
16 Jul 2026 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
