क्राइम

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराया जैश का आतंकी जीनत नाइकू

Shopian Encounter
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2019, 4:20 PM IST
Shopian Encounter

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी जीनत उल इस्लाम नाइकू नाम के आतंकी को को मार गिराया है।

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को यहां आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

मुठभेड़ में मारे गए आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। बरामद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।

तीन दिन पूर्व एक मुठभेड़ Shopian encounter er ) के दौरान सुरक्षाबलों ने फैयाज पंजू नाम के एक आतंकी को मार गिराया था।

फैयाज आतंकी संगठन के जैश का टॉप कमांडर था और पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड था।

खूंखार आतंकी जीनत नाइकू

दरअसल, मुठभेड़ ( Shopian Encounter ) में मारा गया जीनत नाइकू जैश ए मोहम्मद का खूंखार आतंकी था। जीनत शोपियां में सक्रिया था और आतंकी घटनाओं को अंजाम देता था। अब तक कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका जीनत लंबे समय से सुरक्षाबलों के निशाने पर था।

जीनत ने अपने साथियों के साथ पिछले साल एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था, जिसमें 4 पुलिसकर्मियों ने अपनी जांच गंवाई थी।

Updated on:
3 Aug 2019, 4:20 PM IST
Published on: