क्राइम

कश्मीर: सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने की गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने एक बार फिर गोलीबारी शुरू कर दी है। पाकिस्तान ने राजौरी जिले के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में फायरिंग की। हालांकि भारतीय जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।
less than 1 minute read
Mar 31, 2019
firing in Sunderban
कश्मीर: सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने की गोलीबारी

नई दिल्ली। जम्मू—कश्मीर में पाकिस्तान ने एक बार फिर गोलीबारी शुरू कर दी है। पाकिस्तान ने रविवार सुबह राजौरी जिले के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में फायरिंग की। हालांकि भारतीय जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। फायरिंग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

इससे पहले शनिवार को भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी हुई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार लगभग रात आठ बजे पाकिस्तान ने बगैर किसी उकसावे के मोर्टार से गोले दागकर और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर पुंछ जिले के मनकोटे और कृष्णाघाटी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता आनंद के अनुसार भारतीय सेना पाक सेना का मुंहतोड़ जवाब दिया।

Updated on:
31 Mar 2019 10:37 am
Published on:
31 Mar 2019 10:37 am