17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Surguja SSP Fake FB account: सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने साइबर सेल में दर्ज कराई मामले की शिकायत, कहा- ये मेरी फेक आईडी है, लोग सतर्क रहें
2 min read
Google source verification
Surguja SSP fake FB ID

Surguja SSP fake FB ID,सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल का फेक फेसबुक आईडी (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। साइबर ठगों द्वारा लोगों से धोखाधड़ी करने तरह-तरह के तरीके इजाद किए जा रहे हैं। उनके हौसले इस कदर बढ़े हुए हैं कि ठगी की नीयत से कलेक्टर से लेकर एसपी तक के फेक फेसबुक व व्हाट्सएप अकाउंट बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अंबिकापुर से सामने आया है। सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल (Surguja SSP) का साइबर ठगों ने फेक फेसबुक आईडी बना दिया है। अब वे इस आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। जो फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर रहा है, उससे उनके नंबर मांगे जा रहे हैं। इसकी शिकायत एसएसपी ने थाने में कर दी है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि सरगुजा एसएसपी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके फेसबुक पर करीब साढ़े 4 हजार फॉलोवर्स हैं। इसी बीच साइबर ठगों ने उनका फेक फेसबुक आईडी (Surguja SSP Rajesh Agrawal) बना डाली। यही नहीं, उक्त आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जा रहे हैं। रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने पर उनसे उनके मोबाइल नंबर मांगे जा रहे हैं।

ऐसे में लोगों को शक हुआ और उन्होंने ये बात एसएसपी को बताई। एसएसपी ने जब चेक किया तो वह फेेक आईडी निकला। एसएसपी की शिकायत पर साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। इधर एसएसपी राजेश अग्रवाल ने लोगों से कहा है कि सतर्क रहें, ऐसे लोगों के झांसे में न आएं।

Surguja SSP fake facebook ID: फेक आईडी से बने 72 फ्रेंड

एसएसपी की जो फेक फेसबुक आईडी बनाई गई है, उसमें अब तक 72 फ्रेंड बन गए हैं। फेक आइडी बनाने वाले ने सामने एसएसपी की फोटो लगाई है तथा कवर फोटो में एसएसपी (SSP Rajesh Agrawal) की बैठक लेते फोटो दिखाई दे रही है। इसमें उनके साथ एसएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो व सीएसपी राहुल बंसल हैं। फोटो एसएसपी दफ्तर की है।

कलक्टरों के भी बन चुके हैं फेक व्हाट्सएप अकाउंट

इससे पहले सरगुजा व बलरामपुर कलेक्टर के भी किसी ने फेंक व्हाट्सएप अकाउंट (Fake account) बनाए थे। इस दौरान दोनों जिलों के कलेक्टर ने लोगों से बताया था कि यह उनका अकाउंट नहीं है। दोनों के जो व्हाट्सएप अकाउंट बनाए गए थे, वे दूसरे देशों के लोगों द्वारा बनाए गए थे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग