क्राइम

Kerala : कोझीकोड स्टेशन से विस्फोटक का बड़ा जखीरा बरामद, तमिलनाडु की 1 महिला गिरफ्तार

कोझीकोड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की मिली बड़ी सपफलता। एक महिला के पास से 100 जिलेटिन स्टिक और 350 डिटोनेटर बरामद।
less than 1 minute read
koxzhikod
तमिलनाडु की रहने वाली है आरपीएफ की गिरफ्त में आई महिला।

नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय राज्य केरल के कोझीकोड रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-मंगलापुरम एक्सप्रेस से विस्फोटक का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। रेलवे सुरक्षा बलों ने ट्रेन से 100 से ज्यादा जिलेटिन की छड़ें और 350 डिटोनेटर जब्त किए हैं। इस मामले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में रेलवे और सिविल पुलिस की कार्रवाई जारी है।

कुआं खोदने के लिए जिलेटिन खरीदी

चेन्नई-मंगलापुरम एक्सप्रेस ट्रेन में विस्फोटक मिलने के बाद एक संदिग्ध महिला यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार मलि तमिलनाडु की बताई जा रही है। महिला की सीट के नीचे से विस्फोटक बरामद किया गया है। महिला ने स्वीकार किया कि वह कुआं खोदने के मकसद से जिलेटिन की छड़ें लेकर आई थी।

क्या होता है विस्फोटक जिलेटिन

बता दें कि जिलेटिन एक तरह का विस्फोटक है। यह लिक्विड या ठोस फार्म में इस्तेमाल किया जाता है। ये गन-कॉटन फैमिली का विस्फोटक माना जाता है। भारत में इस विस्फोटक का इस्तेमाल पहाड़ों को तोड़ने और खादानों में किया जाता है। इसे खरीदने या रखने के लिए लाइसेंस की जरूरत होती हैं।

जिलेटिन की मात्रा और इस्तेमाल सरकार निर्धारित करती है। जिलेटिन ट्रिगर पाने पर विस्फोट करता है। इसका इस्तेमाल नक्सली संगठन के अलावा आतंकी संगठन भी करते हैं।

Updated on:
26 Feb 2021 11:35 am
Published on:
26 Feb 2021 11:19 am
Also Read
View All
जालोर ब्लाइंड मर्डर: पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, इश्क में रोड़ा बने पति को दोनों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

जयपुर के खोह नागोरियान में नशेड़ी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या, 2 दिन से घर में मचा रहा था उत्पात

भरतपुर ब्लाइंड मर्डर: बेटे की बीमारी का बदला रिश्तेदार की जान लेकर चुकाया, प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और मार दी गोली

हनुमानगढ़: फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार नहर में गिरी, डमी नोट और दस्तावेज बरामद; गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Jhalawar News: जेल से रिहाई का जश्न पड़ा भारी, हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी 10 साथियों संग फिर गिरफ्तार, 3 कारें जब्त