क्राइम

Korba Crime News: हत्या का फरार आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार, चार साल पहले युवक को उतारा था मौत के घाट

कोरबा में हत्या के एक मामले में लंबे अरसे से फरार आरोपी दिव्यांशु मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी बिलासपुर से हुई है।
less than 1 minute read
Apr 16, 2024
Feature image

CG Crime News: कोरबा में हत्या के एक मामले में लंबे अरसे से फरार आरोपी दिव्यांशु मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी बिलासपुर से हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि 9 और 10 अक्टूबर 2019 की रात कुसमुंडा के प्रेमनगर में डंडे से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या हुई थी। घटना में सुनील सिंह की मौत हो गई थी जबकि भानू खूंटे नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही थी। मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने दोष सिद्ध होने पर 7 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जबकि दिव्यांशु मिश्रा नाम का युवक लंबे समय से फरार था। उसकी पतासाजी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। आखिरकार बिलासपुर में दिव्यांशु पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे जेल भेज दिया गया है।

Published on:
16 Apr 2024 02:42 pm