क्राइम

मदरसे में रेप करने वाला आरोपी मौलवी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौलवी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 9:51 PM IST
Maulvi Arrest
Maulvi Arrest

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मदरसे के अंदर एक नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मौलवी की गिरफ्तारी दिल्ली से की गई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मौलवी को अरेस्ट किया है। इस मामले को लेकर काफी दिनों से लोगों के अंदर गुस्सा था। पुलिस कई पिछले कई दिनों से मौलवी से पूछताछ भी कर रही थी।

मौलवी पर पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस
जानकारी के मुताबिक, मौलवी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मौलवी का नाम गुलाम शाहिद है। उस पर एक हिंदू नाबालिग बच्ची से रेप का आरोप है। आपको बता दें कि पिछले दिनों बच्ची को दिल्ली के गाजीपुर इलाके से किडनैप किया गया था, जिसके बाद ये बच्ची गाजियाबाद के एक मदरसे में मिली थी। बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था।

बीजेपी नेताओं ने मौलवी की गिरफ्तारी को लेकर निकाला था मार्च
इस मामले को लेकर जहां एक तरफ लोगों में नाराजगी थी तो वहीं बीजेपी सांसद महेश गिरी ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कैंडल मार्च भी निकाला था। साथ ही दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी इस कैंडल मार्च में महेश गिरी का साथ दिया था।

क्या है मामला
बीते 21 अप्रैल को 11 साल की बच्ची दिल्ली के गाजीपुर इलाके से किडनैप हुई थी। घरवालों ने बच्ची को खूब ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद बच्ची के पिता ने पुलिस में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी तो फोन सीडीआर की मदद से पता चला कि लड़की गाजियाबाद के एक मदरसे में है। इसके बाद लड़की को वहां से बरामद कर लिया गया। फिलाहल पुलिस ने इस आरोपी पर पॉक्सो एक्ट लगाकर केस दर्ज कर लिया है और एक अन्य नाबालिग आरोपी बाल सुधार गृह भेज दिया है।

Published on: