क्राइम

54 साल का ‘लुटेरा दूल्हा’: 7 राज्यों में 14 महिलाओं से की शादी

खुद को सरकारी अधिकारी या डॉक्टर बताकर मेट्रीमोनियल वैबसाइट के जरिये महिलाओं को फँसाता था और फिर अपनी योजना को अंजाम देता था।
2 min read
Feb 15, 2022
Man marries 14 women in 7 states, Arrested in Odisha
Man marries 14 women in 7 states, Arrested in Odisha

आपने टीवी में फिल्मों में लुटेरी दुल्हन के किस्से तो कई सुने होंगे। आज हम आपको एक ऐसे लुटेरे दूल्हे के बारे में बताएंगे जो कई राज्यों में कई शादियां की। अब जाकर ये लुटेरा दूल्हा पुलिस के पकड़ में आया है। ये 54 वर्षीय लुटेरा दूल्हा 7 राज्यों की 14 महिलाओं को ठग चुका है। इस अधेड़ उम्र के व्यक्ति को भुवनेश्वर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी मेट्रीमोनियल वैबसाइट के जरिये महिलाओं को निशाना बनाता था।

भुवनेश्वर के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस डॉ उमाशंकर दास ने बताया कि आरोपी बेदू प्रकाश स्वाही मेट्रीमोनियल वैबसाइट के जरिये खुद को कभी डॉक्टर तो कभी उच्च सरकारी अधिकारी बताता था और महिलाओं को फँसाता था। महिलाओं को फँसाने के बाद उनसे शादी का वादा करता था और पैसे लेकर भाग जाता था।

पुलिस ने जानकारी दी कि Indo-Tibetan बॉर्डर पुलिस के उच्च अधिकारी और दिल्ली हाईकोर्ट में वकील सहित 14 महिलाओं के साथ शादी कर उनके साथ धोखाधड़ी कर चुका है।

बेदू प्रकाश स्वाही का उद्देश्य केवल महिलाओं से शादी कर पैसे कमाने का और उनकी संपत्ति पर अधिकार जमाने का था। ये व्यक्ति पंजाब, झारखंड और दिल्ली जैसे कई राज्यों की महिलाओं को ठग चुका है। इन महिलाओं में अधिकतर वो महिलायें हैं जिनकी या तो शादी देर से हुई थी या उनके तलाक हो चुके थे। महिलाओं की स्थिति का फायदा उठाते हुए इस लुटेरे दूल्हे ने ठगी को अंजाम दिया।

वर्ष 2021 में दिल्ली की एक टीचर ने इस आरोपी को लेकर शिकायत दर्ज की थी। अब जाकर बेदू प्रकाश स्वाही गिरफ्तार हुआ है। पुलिस इस आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के अनुसार धारा 498(a) तथा 419 के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े - दिल दहलाने वाले सड़क हादसे मेंदूल्हा-दुल्हन समेत 4 की लोगों की मौत

Published on:
15 Feb 2022 11:07 pm