क्राइम

एडल्ट फिल्मों का एडिक्ट था शख्स, भाभी और भतीजी का कत्ल कर डेड बॉडी के साथ घंटों किया रेप

एक देवर ने अपनी भाभी और भतीजी की हत्या कर घंटों तक रेप किया।
less than 1 minute read
rape
एडल्ट फिल्मों का एडिक्ट था शख्स, भाभी और भतीजी का कत्ल कर डेड बॉडी के साथ घंटों किया रेप

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से काफी खौफनाक मामला सामने आ रहा है। नागपुर में एक एक शख्स ने बड़ी बेरहमी से अपनी भाभी और भतीजी की हत्या कर दी। इसके बाद घंटों तक उसने डेड बॉडी के साथ रेप किया। घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एडल्ट फिल्मों का एडिक्ट था शख्स

घटना वडधामना इलाके की है। 26 साल का चंद्रशेखर नामक युवक अपने भाई, भाभी और भतीजी के साथ रहता था। वो एडल्ड फिल्मों का काफी एडक्ट था। पूरा परिवार उसकी इस आदत से परेशान था। कई बार सबने मना भी किया, लेकिन उसकी लत नहीं छूटी। पुलिस की मानें तो शुक्रवार को चंद्रशेखर का भाई काम पर गया हुआ था। घर में उसकी भाभी प्रतिभा और उसकी भीतीज ही मौजूद थे। रात को चंद्रशेखर ने अपने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखी और फिर वो अपनी भाभी के कमरे में चला गया। उसने प्रतिभा के साथ बलात्कार करने की कोशिश की, लेकिन उसने विरोध किया। इसके बाद चंद्रशेखर आपे से बाहर हो गया और उसने अपनी भाभी की हत्या कर दी।

हत्या कर घंटों किया रेप

हत्या करने के बाद चंद्रशेखर ने अपनी भाभी का रेप किया। उसी दौरान उसकी भतीजी रोते हुए वहां पहुंच गई तो उसने मासूम की भी हत्या कर दी। इसके घर चंद्रशेखर ने घंटों तक भाभी के साथ रेप किया। अगली सुबह किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Updated on:
04 Dec 2018 08:09 pm
Published on:
04 Dec 2018 08:09 pm