क्राइम

देवर ने भाभी और भतीजे की चाकुओं से गोदकर की हत्या, गिरफ्तार

दिल्ली के पहाड़गंज में एक देवर ने अपनी भाभी और भतीजे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2018, 6:21 PM IST
murder
देवर ने भाभी और भतीजे की चाकुओं से गोदकर की हत्या, गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में हत्या का बड़ा ही सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक एक पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी और भतीजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने अत्या के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि मामला राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज का है।

आरोपी के छोटे भाई ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी

पुलिस ने बताया कि आरोप का नाम राजकुमार है। आरोपी राजकुमार के छोटे भाई ताराचंद ने गुरुवार तड़के पुलिस को उसकी 55 वर्षीय भाभी कौशल्या और 30 वर्षीय भतीजे पुरुषोत्तम की हत्या के बारे में सूचना दी।
पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और उसने वहां पुरुषोत्तम के साथ कौशल्या और उनके 25 साल के बेटे रोहित को घायल पाया।

पुरुषोत्तम और कौशल्या की अस्पताल में मौत

पुसिल उन्हें तुरंत अस्पताल ले गई, जहां पुरुषोत्तम और कौशल्या को मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि रोहित का इलाज चल रहा है। पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने कहा कि आरोपी ने इन लोगों पर कुदाल और सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया था।

खून से सने बिस्तर पर पड़े हुए थे पुरुषोत्तम और कौशल्या

रंधावा ने कहा बताया कि प्रथमदृष्टया घटना गुरुवार तड़के की लग रही है। पुरुषोत्तम और कौशल्या मकान की पहली मंजिल पर खून से सने बिस्तर पर पड़े हुए पाए गए जबकि रोहित दूसरी मंजिल पर पड़ा हुआ मिला। उन्होंने कहा कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

देवर-भाभी अक्सर हुआ करते थे झगड़े

अधिकारी ने कहा किताराचंद के बयान के आधार पर राजकुमार के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। छोटे भाई ने ताराचंद ने अपने बयान में कहा कि कुछ साल पहले कौशल्या के पति की मौत हुई थी, जिसके बाद राजकुमार अक्सर उनके साथ झगड़ा करता रहता था।

Published on: